DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

मतगणना से पहले अमित शाह से मिले बिधूड़ी, सचदेवा ने 50 सीट का किया दावा

दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा 15 करोड़ रुपये की पेशकश की बात पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर उनके पास ऐसी पेशकश थी, तो इसकी सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी गई? उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी हार के डर से बौखला गई है और उनके नेताओं की मानसिक स्थिति बिगड़ गई है। बिधूड़ी ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता झूठे वादे और आरोपों के माध्यम से जनता को भ्रमित कर रहे हैं, लेकिन जनता उनके असलियत को पहचान चुकी है और अब उन्हें अस्वीकार कर रही है। अमित शाह से मुलाकात के बाद बिधूड़ी ने धन्यवाद दिया।

उधर दिल्ली भाजपा की आयोजित समीक्षा बैठक में पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हुए, जिसमें 70 उम्मीदवार, उनके चुनाव एजेंट और जिलाध्यक्ष शामिल थे। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय नेता शिव प्रकाश , दिल्ली के चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा, सह प्रभारी अतुल गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

समीक्षा बैठक के उपरांत वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार और अकर्मण्य शासन से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे अप्रत्याशित होंगे और भाजपा 50 से अधिक सीटें जीतकर अपनी सरकार बनाएगी। सचदेवा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से संसद भवन में सौजन्य भेंट की और चुनाव प्रचार के दौरान उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा 26 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाने का सपना पूरा करेगी।

Related posts

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में 25 अप्रैल को बंद रहेंगे ये बाज़ार..CAIT,CTI और NDTA ने किया एलान

Ruby Singh

Deputy Commissioners must ensure zero negligence in sanitation” – Mayor Pravesh Wahi

Ruby Singh

दिल्ली के फाइव स्टार होटल में महिला बीमार, पुलिस करेगी संदिग्ध ज़हर की जांच

Ruby Singh

Leave a Comment