DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

विकसित दिल्ली बजट 2025: किसानों के सुझावों पर केंद्रित बैठक

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने “विकसित दिल्ली बजट 2025” के लिए किसानों से सुझाव और अपेक्षाएँ प्राप्त करने के उद्देश्य से एक संवाद सत्र आयोजित किया।

इस बैठक में किसानों ने बिजली कनेक्शन, आधुनिक सिंचाई पद्धतियों, और लालडोरा विस्तार जैसे विषय उठाए। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि इन सुझावों को बजट में शामिल किया जाएगा और ग्रामीण क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अब केवल काम करने पर ध्यान देगी और किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करेगी। सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली का हर किसान आत्मनिर्भर और समृद्ध बने। कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के काम जल्द पूरे करने की प्रतिबद्धता जताई।

Related posts

नेता प्रतिपक्ष के जिस पद पर राहुल गांधी वो संवैधानिक ही नहीं, जानिए कैसे?

delhicivicalerts

दुनिया के सबसे खतरनाक जानवर से बचाने वाले हड़ताल पर, अब दिल्ली को कौन बचाएगा, IVP ने लगाई मेयर से गुहार

delhicivicalerts

STANDING COMMITTEE- MCD community halls to be made available for skill development and vocational training – Proposal Passed

delhicivicalerts

Leave a Comment