DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

आम आदमी पार्टी पर तीखा वार: अनधिकृत कॉलोनियों में असफलताओं पर आशीष सूद का बयान

दिल्ली विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान गृह, ऊर्जा एवं शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार का उद्देश्य सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नहीं करना है, बल्कि वास्तविक विकास के कार्यों को प्राथमिकता देना है। यह टिप्पणी उन्होंने विपक्ष की नेता आतिशी मार्लेना के सवाल पर की, जो सार्वजनिक शौचालयों की सफाई से संबंधित था।

सूद ने उत्तर देते हुए कहा, “हम केवल आरोप लगाने में नहीं, बल्कि ठोस परिणाम देने में विश्वास रखते हैं। हमने केवल 33 दिनों में दिल्ली का बड़ा बजट प्रस्तुत किया है। अब आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार की असलियत राजधानी के अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के सामने आ चुकी है।”

उन्होंने विशेष रूप से पिछले एक दशक में दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में AAP सरकार की विफलताओं को उजागर किया। सूद ने कहा, “आम आदमी पार्टी ने सिर्फ बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन धरातल पर उनकी वास्तविकता निराशाजनक रही है। पिछले 10 वर्षों में आप सरकार अनधिकृत कॉलोनियों में मात्र 1 किलोमीटर सड़क का निर्माण भी नहीं कर सकी है। एक दशक में प्रति कॉलोनी सिर्फ 2 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई गई है,”।

सूद ने कहा जहां AAP सरकार सिर्फ बयानबाजी करती रही है, वहीं नई सरकार ठोस कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “दिल्ली के लोग अब खोखले वादों से ऊब चुके हैं। हमारी सरकार सुनिश्चित करेगी कि संसाधनों का सही उपयोग हो और विकास वास्तविक रूप से जमीन पर दिखाई दे, न कि सिर्फ राजनीतिक प्रचार के रूप में।”

दिल्ली सरकार अनधिकृत कॉलोनियों और झुग्गी बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं के विकास और जीवन स्तर सुधारने के लिए पूरी तरह समर्पित है।

Related posts

कृत्रिम जल संकट से बचाने की गुहार, एलजी से मिले बीजेपी अध्यक्ष और सांसद

Ruby Singh

CM Rekha Gupta Celebrates Raksha Bandhan with School Children

Ruby Singh

Organization of “Swachhata Ki Pathshala” Program“From Heart to Heart, a” Melodious Message of Cleanliness

Ruby Singh

Leave a Comment