DelhiCivicAlerts
Municipal Corporation of Delhi (MCD)

इसी महीने के आखिर में मिल जाएगा MCD का मेयर

दिल्ली में एमसीडी के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर मेयर महेश कुमार खींची ने बड़ा ऐलान किया है और कहा है कि यह चुनाव इसी महीने हो सकते हैं और तारीख भी तय हो गई है। दिल्ली में 25 अप्रैल को मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव होंगे और आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि 15 अप्रैल से नामांकन शुरू होगा और नामांकन की आखिरी तारीख 21 अप्रैल होगी।

निगम सचिव कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी नोटिस के मुताबिक एमसीडी अप्रैल 2025 के लिए अपनी बैठक 25 अप्रैल को आयोजित करेगी जिसके दौरान दोपहर 2:00 बजे मेयर और डिप्टी मेयर पदों का चुनाव किया जाएगा।

सब कुछ ठीक रहा तो अप्रैल महीने के आखिर में मेयर और डिप्टी मेयर दिल्ली को मिल सकता है और इस बात की प्रबल संभावना है कि दोनों ही पदों पर बीजेपी का कब्जा हो जाए। सियासी आंकड़ों ने करीब करीब तय कर दिया है कि आप के मुकाबले बीजेपी की संभावना ज्यादा है। हालांकि राजनीति में किसी वक्त कुछ भी हो सकता है।

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने पहले ही उन 14 विधायकों के नाम की घोषणा कर दी है जो निगम में मेयर चुनाव में वोट करेंगे। कुल 14 में से 11 बीजेपी के विधायकों के अलावा 3 विधायक आम आदमी पार्टी के भी चुने गए हैं जो निगम सदस्य के तौर पर मेयर चुनाव में वोट करेंगे।

बीजेपी को है मेयर चुनाव में बहुमत

भारतीय जनता पार्टी के पास इस समय पूर्ण बहुमत है। निगम पार्षदों सांसदों और विधायकों के वोटो को मिला दिया जाए तो बीजेपी के 135 और आम आदमी पार्टी के कुल 119 वोट होते हैं । कांग्रेस के आठ निगम पार्षद हैं हालांकि कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं कि वह वोटिंग में हिस्सा लेगी या फिर वोटिंग से बाहर रहेगी। एमसीडी में कुल 250 वार्ड हैं।

Related posts

MCD के पार्षद ने दिल्ली में महाराष्ट्र के इस मॉडल को लागू करने की मांग की, पत्र सिर्फ यहां

Ruby Singh

वीरेन्द्र सचदेवा का दावा — उपचुनाव में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहेगा

Ruby Singh

ओखला लैंडफिल साइट हादसा: सफाई कर्मचारी के दोनों पैर कटने की नौबत

Ruby Singh

Leave a Comment