DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

ओखला लैंडफिल साइट हादसा: सफाई कर्मचारी के दोनों पैर कटने की नौबत

एक सफाईकर्मी को ओखला लैंडफिल साइट पर अपने दोनों पैरों को खोना पड़ सकता है। सफाई यूनियंस के नवीन ने बताया कि आज हमारे MCD के कर्मचारी के साथ जो बहुत दुखद हादसा हुआ जिस भी अधिकारी ने इस कर्मचारी के आदेश किए हैं उसे अधिकारी के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और FIR दर्ज होनी चाहिये सभी यूनियन यह मांग करती है। पता लगा कि लैंडफिल साइट पर प्राइवेट कंपनी को ठेका दिया गया और ये सफाईकर्मी सरकारी था। आरोप है कि नाजायज काम करवाने के चलते ये हादसा हुआ। यूनियन की मांग है कि ऑर्डर निकालने वाले अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज हो। सीवर सफाई के काम के अलावा मलबा उठाना, रोड के काम करवाना, डिस्पेंसरी और स्कूलों में लगाया जाता है। जबकि प्राइवेट ठेकेदार के आदमी कहां हैं? लाजपत नगर की सफाई यूनियंस के विनोद ने कहा कि पीडि़त को मुआवजा दिया जाए। अधिकारियों की मनमानी जारी है और वार्ड के अलावा कई काम लिए जा रहे हैं। राजेश धींगान ने 25 वार्डों से अपील की अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होकर पीडि़त शीशपाल को न्याय दिलवाएँ। पक्की नौकरी ना मिल पाने की दशा में प्रदर्शन जारी रहेगा।

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने ओखला लैंडफिल साइट पर हुए हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की जिसमें लैंडफिल साइट पर कार्य करने वाले एक कर्मचारी को दुर्घटना में अपने दोनों पैरों को खोना पड़ा। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि इस घटना के लिए सीधे तौर पर दिल्ली नगर निगम की आम आदमी पार्टी सरकार जिम्मेदार है जिसने निगम की स्थायी समिति का निर्माण न करके कर्मचारियों को नई मशीनों की गैरमौजूदगी में खतरनाक हालातों में काम करना पड़ रहा है।

सरदार राजा इकबाल सिंह ने निगम की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी से मांग की कि घायल कर्मचारी के इलाज का संपूर्ण खर्चा दिल्ली नगर निगम उठाए,कर्मचारी के परिवार के एक सदस्य को पक्की नौकरी एवं 20 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाए।

निगम चुनाव के समय ऊंचे ऊंचे वादे एवं झूठी गारंटियों के सहारे निगम की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को दिल्ली के नागरिकों एवं कर्मचारियों की कोई चिंता नहीं है। आम आदमी पार्टी की बदले की राजनीति की कीमत कर्मचारियों को चुकानी पड़ रही है।

Related posts

Silent March on Partition Horrors Remembrance Day, CM joins Pays Tribute to Victims

Ruby Singh

Delhi Breathes Easier: Best AQI in 7 Years Marks Turning Point in the Capital’s Clean Air Journey.

Ruby Singh

केजरीवाल ने बिजली कटने का मुद्दा उठाया तो ऊर्जा मंत्री को लगा करेंट

Ruby Singh

Leave a Comment