DelhiCivicAlerts
Delhi politics

दिल्ली एक्यूआई में ऐतिहासिक सुधार के पीछे क्या 100 दिन का एक्शन प्लान?

दिल्ली के बदलते मौसम में बारिश या फिर सरकार का एक्शन प्लान है जो दिल्ली की आबोहवा को सुधार गया।
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली 100 दिन के एनवायरनमेंट एक्शन प्लान को सुधार का क्रेडिट दे दिया। दिल्ली ने पहली बार लगातार कई दिनों तक ‘सटिस्फैक्टरी’ वायु गुणवत्ता (AQI) दर्ज की है। 19 जून को जारी दिल्ली राज्य पर्यावरण स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राजधानी का AQI 89 रहा। यह सुधार शहर के कई प्रदूषण हॉटस्पॉट्स में लगातार की गई कार्रवाइयों का नतीजा है।

बीते 24 घंटों में दिल्ली की आबोहवा सुधारने के लिए क्या क्या हुआ?

पिछले 24 घंटे में 6,482 किलोमीटर सड़कों की सफाई – 20 फरवरी 2025 से अब तक कुल 11 लाख किलोमीटर सड़कों की सफाईहुई।

हर दिन 1,353 किलोमीटर सड़कों पर पानी का छिड़काव – पिछले 24 घंटे में 744 किलोलीटर पानी का इस्तेमाल

एक दिन में 10,942 मीट्रिक टन कचरा हटाया गया – 20 फरवरी से अब तक 1 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा कचरा साफ

पिछले 24 घंटे में 13,174 प्रदूषण संबंधित चालान जारी

19 जून को दिल्ली का AQI 89 दर्ज हुआ – लगातार कई दिनों से ‘सटिस्फैक्टरी’ श्रेणी में, जो कि पहली बार हुआ है

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा
“यह सुधार संयोग नहीं है। यह 100 दिनों की लगातार मेहनत, नीति आधारित काम और ज़मीन पर की गई सख़्त कार्रवाई का नतीजा है। दिल्ली ने साबित कर दिया है कि अगर इच्छाशक्ति हो तो स्वच्छ हवा संभव है,”

दिल्ली सरकार की वायु प्रदूषण नियंत्रण रणनीति में ये मुख्य कदम शामिल रहे:

● रोज़ाना सड़कों की सफाई और पानी का छिड़काव
● निर्माण और ध्वस्तीकरण के मलबे की बड़े पैमाने पर सफाई
● गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण पर सख़्त कार्रवाई
● प्रदूषण हॉटस्पॉट्स की लगातार निगरानी
● बायो-डीकंपोजर और धूल रोकने की तकनीक का इस्तेमाल

मंत्री ने दिल्लीवासियों से अपील की कि इस सुधार को स्थायी बनाने में सभी साथ आएं। साफ हवा सिर्फ एक लक्ष्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक ज़िम्मेदारी है।

Related posts

Silent March on Partition Horrors Remembrance Day, CM joins Pays Tribute to Victims

Ruby Singh

Delhi government has approved a 24-hour night shift policy for women working in stores and commercial establishments

Ruby Singh

MCD के 18,350 निगम कर्मचारियों ने दिल्ली चुनाव 2025 कीकमान संभाली

Ruby Singh

Leave a Comment