DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

राहुल सदरबाजार की जनसभा में नही आए, देवेंद्र यादव ने फिर दुहराई फ्री स्कीमें

13 जनवरी को सीलम पुर में राहुल की जनसभा के बाद दूसरी रैली इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के नजदीक शहजादा बाग में रखी गई लेकिन राहुल नहीं आए। कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक वजह नही बताई गई। ऐसा दूसरी बार होगा जब राहुल गैर हाजिर रहे। पहली बार संदीप दीक्षित की रैली से गायब रहे। तब क्या ये जनसभा इन्द्रलोक मेट्रो स्टेशन के समीप शाहजादा बाग में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में हुई।

देवेन्द्र यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और आम आदमी पार्टी की तीखी आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि दोनों दलों की मिलीभगत ने दिल्ली में अपराध और भ्रष्टाचार का माहौल पैदा किया है। यादव ने कहा कि इस अंधकार को मिटाने के लिए एकमात्र उम्मीद कांग्रेस है, जो हर संकट में देश और दिल्ली के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने राहुल गांधी की सराहना करते हुए कहा कि जब दिल्ली दंगों की चपेट में थी, तब राहुल गांधी ने दिल्ली के नागरिकों के साथ खड़े होकर समर्थन दिया।

यादव ने कहा कि राहुल गांधी देश के दलितों, वंचितों और गरीबों के अधिकारों के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने मोदी सरकार से जाति जनगणना की मांग की और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से भी इस पर रुख स्पष्ट करने को कहा।

कांग्रेस ने वादा किया है कि सरकार में आने पर ‘प्यारी दीदी योजना’ के तहत हर महिला को 2,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। स्वास्थ्य बीमा के तहत दिल्लीवासियों को 25 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए ‘युवा उड़ान योजना’ के तहत अप्रेंटिसशिप में 8,500 रुपये देंगे।

महंगाई से राहत के लिए कांग्रेस ने रसोई गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी, मुफ़्त राशन किट और 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया है। यादव ने दावा किया 8 फरवरी को बहुमत मिलने पर कांग्रेस अपनी गारंटियों को हर दिल्लीवासी तक पहुंचाएगी।

Related posts

बीजेपी ने मेयर के लिए प्रवेश वाही को किया आगे

Ruby Singh

संघ शताब्दी वर्ष-भारत अंखड है और हिन्दू राष्ट्र है – डॉ. मोहन भागवत

Ruby Singh

NDMC Observes the 150th Anniversary of Vande Mataram with a Mass Singing of the National Song

Ruby Singh

Leave a Comment