DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

केजरीवाल के राज में दिल्ली बेहाल, विधायक और माफ़िया मालामाल;-अनुराग ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हिमाचल की हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत शाहपुर जट में नुक्कड़ सभा और मालवीय नगर में त्रिदेव सम्मेलन कर दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के ख़िलाफ़ जमकर हमला बोला और कहा कि केजरीवाल के ईमानदारी के दावे कोरे हैं व इनकी पूरी पार्टी कट्टर भ्रष्टाचारी है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ आम आदमी पार्टी के 10 सालों के राज में दिल्ली पूरी तरह बेहाल हो गई है। अरविंद केजरीवाल जी के राज में दिल्ली में इनके विधायक और माफिया मालामाल हुए हैं। आज दिल्ली के कई इलाक़ों में पानी की भयंकर कमी है, लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं और टैंकर माफिया के हौसले बुलंद हैं। बिजली के बिलों में भयंकर अनियमितता है और लोगों को बढ़े हुए बिल भेजे जा रहे हैं। सरकारें शिक्षा सुलभ करती हैं मगर आम आदमी पार्टी ने युवाओं के भविष्य को अंधकारमय करने के लिए गली गली ठेके खुलवा दिए। इनका शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली सब मॉडल फेल है बस शीशमहल ही इनके बेशर्मी की एक जीवंत तस्वीर है”

आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा “ राजनीति में आने से पहले अरविंद केजरीवाल कहते थे कि भ्रष्टाचार खत्म करने आ रहे हैं। आज खुद भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए हैं। कहते थे इस कुर्सी में ही खोट है जो बैठता है भ्रष्टाचारी हो जाता है। आज स्वयं अपनी बात को चरितार्थ कर रहे हैं।केजरीवाल ने दिल्ली की क्या हालत कर दी, दिल्ली को झीलों का शहर बनाने का वादा किया था। देश की राजधानी में बेसमेंट में डूबकर छात्रों की मौत हो गई। क्या यही है अरविंद केजरीवाल का शासन मॉडल? अरविंद केजरीवाल बताएं कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों में दिल्ली के मंदिरों, पुजारियों और संतों के लिए क्या किया है? मस्जिदों के मौलवियों और इमामों को दिल्ली सरकार की ओर से जनता का पैसा क्यों दिया जाता था? आखिर मंदिरों के साथ 10 वर्षों तक ऐसा भेदभाव क्यों किया गया? जिस व्यक्ति ने अपनी बेटियों की झूठी कसम खाई कि मैं राजनीति में नहीं आऊंगा. राजनीति में आए तो कहा कि बड़ी गाड़ी, बड़ा बंगला नहीं लूंगा. पंजाब और दिल्ली दोनों की सिक्योरिटी ले ली. शीशमहल ऐसा बनाया कि आप देख लेंगे तो करोड़पति लोगों का मकान उसके आगे छोटा दिखेगा. यहां हाथी के दांत दिखाने और खाने के अलग है. वैसे ही आम आदमी पार्टी के लोगों की है जो बाहर से दिखते थे ईमानदार है, लेकिन कूट-कूट कर उनके अंदर भ्रष्टाचार भरा हुआ है.

Related posts

दुनिया के सबसे खतरनाक जानवर से बचाने वाले हड़ताल पर, अब दिल्ली को कौन बचाएगा, IVP ने लगाई मेयर से गुहार

Ruby Singh

MCD Ward Election 2025-साउथ और सेंट्रल जोन में भाजपा की भारी जीत : बिधूड़ी

Ruby Singh

विधायकों और अधिकारियों के साथ बैठक, 100 दिनों में बदलाव का वादा

Ruby Singh

Leave a Comment