DelhiCivicAlerts
Municipal Corporation of Delhi (MCD)

डोनेशन से चलने वाले नज़फगढ़ के HOPS Football Club की करामात फुटबॉल की वीमन लीग क्लब के टॉप 8 में है शुमार

पेले, रोनाल्डो जैसे फुटबॉल के खिलाड़ी तैयार कर रहा दिल्ली का डोनेशन से चलने वाला अनोखा फुटबॉल क्लब, और इसका नाम है HOPS Football Club । दुनिया में सबसे अधिक जो खेल देखा और खेला जाता है वो फुटबाल ही है। क्रिकेट के खुमार की तरह ही फुटबॉल को लेकर दीवानगी देखने को मिलती है। हालांकि क्रिकेट के मुकाबले फुटबॉल खिलाड़ियों को सुविधाएं और अवसर कम ही मिलते हैं। बात जब किसी गांव में फुटबॉल खेल की संभावनाओं की बात हो तो क्रिकेट के बरक्स बहुत कम ही दिखाई देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नजफगढ़ के डोनेशन से चलने वाले HOPS Football Club के बारे में? जी हां, ये क्लब गावों में पेले, रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी बनने वाले सपनों को पंख देता है। खासकर वो लड़कियां जो फुटबॉल में जाना चाहती हैं।

दिल्ली के गांव पोचनपुर में HOPS Football Club ना केवल खिलाड़ियों में फुटबाल को लेकर अलख जगाने का काम कर रहा है बल्कि वंचितों को सुविधाएं भी मुहैय्या करा रहा है। 1200 जूते, 1200 यूनिफॉर्म, 1200 मोज़े, 350 फुटबॉल, और बिब्स बच्चों को दिये। ये फुटबॉल के वो खिलाड़ी हैं जो वंचित वर्ग से आते हैं। लेकिन इनके अंदर पेले और रोनाल्डो बनने की कुव्वत है। सिर्फ दिल्ली ही नही हरियाणा के अलखपुर गांव, मंगली गांव, एमसीडी स्कूलों में ये खेल को प्रेरित किया गया।  किया गया। टीम HOPS अगले 15 दिनों में 9 और स्कूलों को कवर करेगी।

महिला सांसद (पश्चिम दिल्ली), कमलजीत सहरावत ने पोचनपुर MC Primary स्कूल (एमसीपीएस) में उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को फुटबॉल, स्टड, किट, फुटबॉल मोज़े और बिब दिये। सांसद ने फुटबॉल के प्रति खिलाड़ियों को अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। एमसीडी के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर संजय यादव पोचनपुर स्कूल के कर्मचारी, अन्य स्कूलों के कोच और सिद्धार्थ हुड्डा थे। ट्रिनिटी टच ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत दिये जिसे धर्म फाउंडेशन ने सुविधा प्रदान की।

HOPS Football Club

फुटबॉल की वीमन लीग क्लब के टॉप 8 में है शुमार

विकिपीडिया के मुताबिक 11 साल पहले 2014 में इसकी स्थापना संजय यादव ने की मौजूदा हेड कोच मनोज जोशी हैं। संजय यादव एमसीडी में सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर हैं। HOPS FC और HOPS Football Academy धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट चलाता है इसमें एडमिशन के लिए किसी तरह की फीस नहीं ली जाती इसके ट्रस्टी डोनेशन के माध्यम से खिलाड़ियों को तैयार करते हैं। HOPS Football Club कैसी प्रतिभाएं तैयार करता है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फुटबॉल की वीमन लीग में क्लब टॉप 8 में है। विमेन लीग क्लब में टॉप 8 में इकलौता नॉर्थ इंडिया का क्लब है । साफ है ये क्लब हिंदुस्तान की टॉप टीमों में से एक है। क्लब का फोकस महिलाओं में फुटबॉल को प्रमोट करने और ग्रास रूट लेवल पर उन्हें अवसर दिए जाने के साथ ही ट्रेनिंग प्रोग्राम वर्कशॉप और टूर्नामेंट आयोजित करवाता है।

सांसद कमलजीत सहरावत के बगल में बैठे HOPS OWNER संजय यादव

House of Power Soccer Football Club

विकिपीडिया के मुताबिक 11 साल पहले 2014 में इसकी स्थापना संजय यादव ने की मौजूदा हेड कोच मनोज जोशी हैं। HOPS FC और HOPS Football Academy धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट चलाता है इसमें एडमिशन के लिए किसी तरह की फीस नहीं ली जाती इसके ट्रस्टी डोनेशन के माध्यम से खिलाड़ियों को तैयार करते हैं

विमेन क्लब में टॉप 8 में नॉर्थ इंडिया में। हिंदुस्तान की टॉप आज टीमों में से एक HOPS

यह कभी साउथ वेस्ट दिल्ली फुटबॉल क्लब के नाम से जाना जाता था भारतीय वूमेन प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब है जो की नई दिल्ली में है इंडियन वूमेन लीग और एचडी वूमेन लीग में किसने अपना लोहा बनवाया है क्लब का फोकस महिलाओं में फुटबॉल को प्रमोट करने और ग्रास रूट लेवल पर उन्हें अवसर दिए जाने के साथ ही ट्रेनिंग प्रोग्राम वर्कशॉप और टूर्नामेंट आयोजित करवाता है।

नजफगढ़ में है ये क्लब

इसका उद्देश्य वंचित युवाओं को मैदान उपलब्ध कराना है, जिन्हें नजफगढ़ और आस-पास के क्षेत्रों/दिल्ली में संसाधनों की कमी और मैदानों की अनुपलब्धता के कारण कोई स्थान और सुविधाएँ नहीं मिलती हैं। HOPS FC "B" डिवीजन लीग 2018 का चैंपियन बना। HOPS अकादमी के बड़ी संख्या में खिलाड़ी हैं जो नियमित रूप से उच्च स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं और संतोष ट्रॉफी के लिए दिल्ली राज्य की टीम में, विभिन्न आयु वर्गों के तहत दिल्ली राज्य स्कूल टीम, I लीग सेकंड डिवीजन, सीनियर डिवीजन आदि में चयन प्राप्त कर रहे हैं। HOPS fc की लड़कियाँ राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हो रही हैं। हाल ही में 2022 में होने वाले विश्व कप के लिए अंडर 17 कैंप में HOPS के खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

Related posts

महापौर कार्यालय को फिर बम धमकी, दिल्ली पुलिस ने की सघन जांच

delhicivicalerts

जर्जर भवनों की पहचान में निगम लचर, तोनाले से गाद निकासी का 45% टारगेट ही पूरा

delhicivicalerts

Mayor Pravesh Wahi Simplifies Building Regularization; Inspection Waived for Homes up to 105 Sq. Meters

delhicivicalerts

Leave a Comment