DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

भलस्वा लैंडफिल हादसा: एक हिस्सा गिरा 2 बच्चे दबे, बाद में निकाला गया

दिल्ली विधान सभा चुनाव की गहमा गहमी के बीच ही भलस्वा कूड़े के पहाड़ का एक हिस्सा अचानक से पास की श्रद्दानंद कॉलोनी के कुछ घरों पर गिरा जिसमें 2 बच्चे चपेट में आ गए हालांकि मलबा बहुत कम था लिहाजा आम लोगों की मदद से दोनों को निकाल लिया गया। कांग्रेस के चीफ देवेंद्र यादव ने आप को घेर लिया। भलस्वा लैंडफिल के नजदीक 5000 लोग रहते है, जिन पर हमेशा जान का खतरा मंडराता रहता है। यह पहली बार नही हुआ है, इससे पहले भी कूड़े का पहाड़ खिसकने से 12 घर दब गए थे।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और बादली विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार देवेन्द्र यादव ने बताया भलस्वा लैंडफिल का हिस्सा खिसक कर गिरने से श्रद्धानंद कॉलोनी के कुछ घर दब गए और मलबे में से निकाले गए बच्चों में दो गंभीर रुप से घायल हुए है, जिनका इलाज कराया जा रहा है। खबर करने के बावजूद प्रशासन का कोई अधिकारी या मौजूदा विधायक घटना स्थल पर नही पहुॅचा। उन्होंने प्रशासन अधिकारियों को कहा है कि शीघ्र गिर रहे कूड़े को रोकने का काम करें और जेपीसी मशीनों से कूड़े को हटा कर दूसरी जगह किया जाए।

आरोप है कि लैंडफिल से कूड़ा लगातार गिर रहा है, लोगों की जान बचाने के लिए हमने नजदीकी घरों को खाली करवा कर, उनका रहने खाने का इंतजाम भी करवाया है। हालाकि घर खाली करवाते वक्त लोग कह रहे थे कि हम कहां जाएंगे? क्षेत्रीय लोगों में मौजूदा सरकार और विधायक के प्रति रोष था, लोग कह रहे हैं कि 10 वर्षों में हमारे लिए कुछ नही किया। यादव ने कहा कि लैंडफिल को कम करने के लिए आम आदमी पार्टी सरकार और दिल्ली नगर निगम ने कुछ नही किया और कूड़ा डालना प्रतिबंधित होने के बावजूद यहां लगातार कूड़ा डाला जा रहा है, आम आदमी पार्टी की सरकार को लोगों की कोई चिंता नही है।

2022 में निगम चुनावों से पहले अरविन्द केजरीवाल कूड़े के पहाड़ों पर जाकर फोटो खिचवा रहे थे और वादा किया था कि 1 साल में दिल्ली में कूड़े के पहाड़ों का पूरी तरह खत्म कर देंगे। दिल्ली नगर निगम ने कूड़े के पहाड़ो निस्तारण करने की जगह लैंडफिलां पर लगातार कूड़ा डालने का काम कर रहा है। लैंडफिल के नजदीक रहने वाले लोग इनसे निकलने वाली जहरीली गैस से प्रभावित तो हो रही है, इसके लैंडफिल खिसकने के कारण इनकी जान को खतरा भी बना हुआ है।

यादव ने लैंडफिल के गिरे कूड़े में दबने वाले और वहां रहने वाले परिवारों की समस्याओं को सुना और कहा कि अगर मैं बादली से चुनाव आपके सहयोग से जीतूगा और कांग्रेस की सरकार दिल्ली में आने पर प्राथमिकता के तौर पर कूड़े के पहाड़ को हटाकर खत्म कराने के लिए नीति निर्धारित करेंगे। पिछले 10 वर्षों में बादली विधानसभा में जो नर्क जैसी स्थिति बन गई है, उससे जनता को राहत दिलवाउॅगा।

Related posts

आपके इलाके का पार्षद MCD की कौन सी स्पेशल कमिटी में है? -यहां देखें

Ruby Singh

Directions issued for spraying of insecticides, and Awareness Campaigns in Flood-Affected Areas and Relief Camps near the Yamuna – Satya Sharma

Ruby Singh

“Delhi School Education (Transparency in Fixation and Regulation of Fees) Bill, 2025”—-All schools must publicly disclose financial records and proposed fees.

Ruby Singh

Leave a Comment