DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025- चुनाव आयोग 6 जनवरी को जारी कर सकता है आखिरी समरी रिवीज़न


आम आदमी पार्टी जहां बीजेपी पर वोट कटवाने का आरोप लगा रही बीजेपी ने बांग्लादेशी और हिंदू पतों पर अल्पसंख्यक समुदाय के नए वोट बनावाने का आरोप लगाया। खास बात ये है कि तमाम आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच चुनाव आयोग ये कहता है कि वोट काटना या नए वोचट जोड़ना तो पूरे साल चलने वाली प्रक्रिया है हालांकि राजनीतिक आरोपों प्रयारोपों का चुनाव अधिकारी ने बयान भी जारी किये लेकिन इतना तय है कि सारी बयानबाजी को विराम 6 जनवरी को लग जाएगा। सूत्र ये कहते हैं कि चुनाव आयोग 6 जनवरी को आखिरी समरी रिवीज़नजारी कर सकता है।


क्या मौजूदा चुनाव आयुक्त के रिटायर्ड होने से पहले हो सकेगा चुनाव?


पता लगा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव के रिटायर्ड होने से पहले दिल्ली में चुनाव को चुनाव करवाना है। फरवरी में चुनाव हों उसके पहले सभी प्रक्रियाओं को पूरा करवाने में करीब 35 दिन का वक्त चुनाव अधिकारियों को चाहिए होता है। तो ये कयास लगाया जा सकता है जनवरी के पहले हफ्ते में चुनाव आयोग की चुनाव घोषणा वाली पीसी (प्रेस कांफ्रेस) होगी जिसके होते ही चुनाव आचार संहिता लग जाएगी। पता लगा है कि चुनाव आयोग के निर्देश पर दिल्ली के गृह विभाग ने स्टेट सर्विलांस टीम भी बना दी है जो चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वालों पर नजर रखेगी.

Related posts

आपके वार्ड में कल से दो बार होगी सफाई, ये है वजह

Ruby Singh

दिल्ली के फाइव स्टार होटल में महिला बीमार, पुलिस करेगी संदिग्ध ज़हर की जांच

Ruby Singh

नारायणा और मुंडका AAP के नाम, संगम विहार कांग्रेस की झोली में—दिल्ली में सियासी समीकरण बदले

Ruby Singh

Leave a Comment