DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

दिल्ली विधानसभा में बनी एडहॉक कमिटी, विधायकों के वेतन पर करेगी मंथन

यह निर्णय विधायकों के वेतन और सुविधाओं से जुड़ी चिंताओं को दूर करने के साथ-साथ उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। इस पहल से विधायकों को उनके कार्य में अधिक सहयोग और प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

इस एडहॉक कमेटी में कुल पाँच सदस्य शामिल हैं। समिति के सभापति के रूप में अभय वर्मा की नियुक्ति की गई है। उनके साथ अन्य सदस्यों के रूप में सूर्य प्रकाश खत्री, पूनम शर्मा, संजीव झा और विशेष रवि शामिल हैं। इन सदस्यों को विभिन्न पहलुओं पर विचार करके निष्पक्ष और संतुलित अनुशंसा देने का दायित्व सौंपा गया है। समिति का कार्य यह सुनिश्चित करना है कि वेतन और भत्तों के पुनरीक्षण में विधायकों के कार्यभार, जिम्मेदारियों और आवश्यक संसाधनों को ध्यान में रखा जाए।

Related posts

MCD ने बल्क वेस्ट जेनरेटर (BWG) के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया

Ruby Singh

12 हजार सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति छलावा और सीएजी रिपोर्ट से ध्यान भटकाने वाला बीजेपी ने किया ये बड़ा दावा

Ruby Singh

दिल्ली में मेयर पद की दौड़ तेज़, बीजेपी पार्षदों में बढ़ी प्रतिस्पर्धा

Ruby Singh

Leave a Comment