DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

निजामुद्दीन और आसपास के इलाकों में औचक निरीक्षण—अतिक्रमण हटाया गया, सफाई पर सख्त निगरानी।

दिल्ली नगर निगम मध्य क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान के तहत निजामुद्दीन और आसपास के क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया गया।

उपायुक्त मध्य ज़ोन शाश्वत सौरभ के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न वार्डों में ढलाव घरों, सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख सड़कों पर स्वच्छता की समीक्षा के लिए फील्ड निरीक्षण किया।

इस अवसर पर निजामुद्दीन और नेहरू प्लेस व लाला लाजपत राय मार्ग के आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता की समीक्षा की गई। निजामुद्दीन बस्ती के सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाए गए।

इस मौके पर टीम ने आस्था कुंज पार्क और ओखला फेज-तीन में फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को सभी वार्डों में सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति की सख्ती से निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

सभी संबंधित फील्ड अधिकारियों को क्षेत्र में स्वच्छता की स्थिति बनाए रखने और मध्य क्षेत्र के सभी वार्डों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

दिल्ली नगर निगम स्वच्छता अभियान के माध्यम से नागरिकों के साथ मिलकर दिल्ली को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य कर रहा है।

–ख़बर यहीं तक

Related posts

नारायणा और मुंडका AAP के नाम, संगम विहार कांग्रेस की झोली में—दिल्ली में सियासी समीकरण बदले

Ruby Singh

GST Reforms Will Be a Milestone in the Nation’s Economy: CM Rekha Gupta

Ruby Singh

Why Should CAQM review and roll back the decision on ELV, All in letter

Ruby Singh

Leave a Comment