DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

बीजेपी की जीती सीटों पर विश्लेषण पढ़िए

भाजपा उम्मीदवारों के आधार पर श्रेणी-आधारित विश्लेषण
12 अनुसूचित जाति उम्मीदवारों में से 4 जीते
22 ओबीसी उम्मीदवारों में से 16 जीते

जनसंख्या के आधार पर श्रेणी-आधारित विश्लेषण
10% से अधिक ओबीसी वाली 7 सीटें हैं। भाजपा ने सभी पर जीत हासिल की

जनसंख्या/विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या के आधार पर जाति-आधारित विश्लेषण
10% से अधिक सिख मतदाताओं वाली 4 सीटों में से भाजपा ने 3 सीटें जीतीं।
10% से अधिक पंजाबी आबादी वाली 28 सीटों में से भाजपा ने 23 सीटें जीतीं
10% से अधिक गुज्जर मतदाताओं वाली 5 सीटों में से भाजपा ने 2 पर जीत हासिल की
10% से अधिक जाट मतदाताओं वाली 13 सीटों में से भाजपा ने 11 पर जीत हासिल की
10% से अधिक वाल्मीकि मतदाताओं वाली 9 सीटों में से भाजपा ने 4 पर जीत हासिल की
10% से अधिक जाटव मतदाताओं वाली 12 सीटों में से भाजपा ने 6 पर जीत दर्ज की

भाजपा उम्मीदवारों के आधार पर निवास/मूल राज्य का विश्लेषण
6 पूर्वांचली उम्मीदवारों में से 4 जीते
14 हरियाणवी उम्मीदवारों में से 12 जीते
3 में से 2 उत्तराखंडी उम्मीदवार जीते

जनसंख्या/मतदाताओं की संख्या के आधार पर निवास/मूल राज्य का विश्लेषण
15% से अधिक पूर्वांचली मतदाताओं वाली 35 सीटों में से भाजपा ने 25 सीटें जीतीं
5% से ज़्यादा हरियाणवी वोटरों वाली 13 सीटें, भाजपा ने जीतीं 12 सीटें

राज्य के सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्रों पर परिणामों का विश्लेषण
पड़ोसी राज्यों (एचआर और यूपी) के साथ सीमा साझा करने वाली कुल
22 सीटों में से भाजपा ने 15 सीटें जीतीं
उत्तर प्रदेश की सीमा से सटी 13 सीटें हैं, जिनमें से 7 पर भाजपा ने जीत दर्ज की।
हरियाणा की सीमा से सटी 11 सीटें हैं, जिनमें से 9 पर भाजपा ने जीत दर्ज की।

आवास प्रकार के आधार पर सीटों का विश्लेषण
राज्य की 7 झुग्गी-झोपड़ी सीटों में से भाजपा ने 4 पर जीत हासिल की। ये हैं तिमारपुर, बादली, नई दिल्ली, आरके पुरम

कांग्रेस का प्रदर्शन-विश्लेषण
3 सीटें ऐसी हैं जहां कांग्रेस शीर्ष 3 में नहीं है। ये हैं – महरौली, ओखला और मुस्तफाबाद

यह चुनाव विजय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पर जनता के विश्वास की है, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा एवं गृह मंत्री श्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व की है और कार्यकर्ताओं के परिश्रम की है — वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली की जनता ने आज अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार, आराजकता एवं अकर्मण्यता से भरे शासन को पूरी तरह नाकार दिया है भाजपा पर विश्वास प्रकट करते हुए एक बड़ा बहमुत भाजपा को दिया है — वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा श्री राजनाथ सिंह एवं केन्द्रीय मंत्रियों, श्री योगी आदित्यनाथ एवं अन्य मुख्यमंत्रियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के सघन साकारात्मक प्रचार के लिए आभार प्रकट करती है — वीरेन्द्र सचदेवा

केजरीवाल लगातार कहते थे की वह इमानदार हैं और दिल्ली की जनता अपने वोट से उन्हे जेल भेजने का बदला भाजपा से लेगी पर आज दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को एक बड़ी चौतरफा हार दे कर यह स्पष्ट कर दिया की जनता मानती है की केजरीवाल भ्रष्ट हैं — वीरेन्द्र सचदेवा

जनता का आज का जनमत एक निर्णायक जनमत है जिसमे जनता ने दिल्ली सरकार के अकूट भ्रष्टाचार के सभी प्रमुख दोषियों अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, सौरभ भारद्वाज एवं दुर्गेश पाठक को हरा दिया है — वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली 8 फरवरी : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली की जनता ने आज आम आदमी पार्टी एवं अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार, आराजकता एवं अकर्मण्यता से भरे शासन को पूरी तरह नाकार दिया है भाजपा पर विश्वास प्रकट करते हुए एक बड़ा बहमुत भाजपा को दिया है।

लगभग 27 वर्ष के लम्बे अंतराल के बाद दिल्ली की जनता ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अभूतपूर्व जन समर्थन के साथ चुन कर विकसित दिल्ली के निर्माण का अवसर दिया है जिसके लिए हम दिल्ली में समाज के हर वर्ग के लोगों का आभार प्रकट करते हैं।

श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की यह चुनाव विजय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पर जनता के विश्वास की है, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा एवं गृह मंत्री श्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व की है और सर्वोपरि हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम की है।

दिल्ली भाजपा केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, विभिन्न अन्य केन्द्रीय मंत्रियों, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं अन्य मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं द्वारा किये सघन प्रचार के लिए आभारी है जिसने दिल्ली भाजपा के लिए अनुकूल राजनीतिक विजय वातावरण बनाया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की अरविंद केजरीवाल लगातार कहते थे की वह इमानदार हैं और दिल्ली की जनता अपने वोट से उन्हे जेल भेजने का बदला भाजपा से लेगी पर आज दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को एक बड़ी चौतरफा हार दे कर यह स्पष्ट कर दिया की जनता मानती है की केजरीवाल भ्रष्ट हैं।

श्री सचदेवा ने कहा है की दिल्ली की जनता का आज का जनमत एक निर्णायक जनमत है जिसमे जनता ने दिल्ली सरकार के अकूट भ्रष्टाचार के सभी प्रमुख दोषियों अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, सौरभ भारद्वाज एवं दुर्गेश पाठक को हरा दिया है।

—

Related posts

MCD ने बल्क वेस्ट जेनरेटर (BWG) के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया

Ruby Singh

MCD Undertakes Extensive Sanitation Drive at Over 1100 Ghats for Chhath Puja

Ruby Singh

Sealing Drive in Patel Nagar and Pandav Nagar Targets Misuse of Properties

Ruby Singh

Leave a Comment