DelhiCivicAlerts
Municipal Corporation of Delhi (MCD)

मेयर, कमिश्नर ने योग करके उदाहरण पेश किया, क्या आपने भी किया योग?

योग यानि जीवन में कुछ जोड़ना। अगर योग करके निरोग हों तो इससे बड़ा वरदान क्या ही होगा। दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्यों ने प्रार्थना और सूर्य नमस्कार से शुरू करके कई योग आसन, प्राणायाम और ध्यान तकनीकें की  मौजूद थे। उपस्थित सदस्यों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए पूरे मन से योग का अभ्यास किया।

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली नगर निगम के मुखिया ने कर्मचारियों के साथ योग किया। वहीं दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने निगम विद्यालय के बच्चों के साथ योग किया।

महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि “योग हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह भारतीय संस्कृति की अमूल्य विरासत है, जो शरीर, मन और आत्मा में संतुलन लाती है। सभी को नियमित रूप से योग करना चाहिए। लोग दैनिक जीवन में योग अभ्यास को शामिल करके अधिक कुशलता और ऊर्जा के साथ काम कर सकते हैं। उन्होंने योग और स्वस्थ जीवन के संदेश को आम जनता तक पहुंचाने में दिल्ली नगर निगम की पहल की सराहना की। “

दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा  कि “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हमें याद दिलाता है कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए एक सरल, प्रभावी और वैज्ञानिक मार्ग हमारी सांस्कृतिक जड़ों में निहित है। निगम द्वारा आयोजित इस योग कार्यक्रम में भाग लेकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है।“

दिल्ली नगर निगम सेंट्रल जोन समिति अध्यक्ष योगिता सिंह ने मोटापे और अन्य जीवनशैली संबंधी बीमारियों जैसी स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने में योग के महत्व पर जोर दिया। योग के अलावा, हमें जीवनशैली संबंधी बीमारियों को रोकने के लिए अपने भोजन को बनाने के लिए 10 प्रतिशत कम तेल का उपयोग करने के हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश को जीवन में उतारना चाहिए।”

दिल्ली नगर निगम आयुक्त अश्वनी कुमार ने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने जीवन में योग को अपनाने और नियमित रूप से इसका अभ्यास करके अपने शरीर और मन को स्वस्थ बनाने का आग्रह किया। राष्ट्र के समग्र कल्याण में स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन की आवश्यकता पर जोर दिया।

कमिश्नर अश्वनी कुमार

महापौर ने निगम विद्यालय के बच्चों के साथ किया योग

मेयर राजा इकबाल सिहं

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली के महापौर राजा इक़बाल सिंह ने शाहदरा दक्षिणी मयूर विहार, फेज 1 स्थित निगम विद्यालय में करीब 200 निगम विद्यालयों के बच्चों के साथ योगासन किए। ताकि वो योग के प्रति जागरूक रहें। महापौर ने कहा कि, “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवन शैली है। बच्चों में योग की आदत डालना भविष्य की एक स्वस्थ और संतुलित पीढ़ी की नींव है।”

आपको बता दें कि इस साल के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का विषय “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” है, जो इस बात पर जोर देता है कि जिस तरह पृथ्वी एक है, उसी तरह हमारा स्वास्थ्य भी देखभाल और संतुलन की मांग करता है।

Related posts

Deputy Commissioners must ensure zero negligence in sanitation” – Mayor Pravesh Wahi

Ruby Singh

एमसीडी बजट 2026-27: पार्षदों के भत्ते में बढ़ोतरी, आईवीपी के प्रस्तावों को मिली जगह

Ruby Singh

सबसे पावरफुल स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन के लिए सत्या शर्मा और सुंदर सिंह ने डिप्टी के तौर पर किया नामांकन

Ruby Singh

Leave a Comment