DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

सिर्फ बंगाल बाक़ी, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने वाला 35वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बना दिल्ली

आप सरकार के सत्ता से बदखल होने के बाद दिल्ली में केंद्र सरकार की बहुप्रतीक्षित आयुष्मान योजना लागू करने को लेकर एसओयू (MOU) साइन हो गया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके दिल्ली को स्वस्थ बनाने की तरफ 1 कदम चली।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की भाजपा सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का दोहरा लाभ दिल्ली वालों को देने का विधानसभा चुनाव 2025 के संकल्प पत्र का अपना सबसे महत्वपूर्ण संकल्प सरकार स्थापना के मात्र 45 दिन में पूरा कर दिया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की देश में अनेक दल चुनाव जीतते हैं पर मात्र 45 दिन में महिला समृद्धि योजना के 2500 रूपए प्रति माह देने एवं आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख रूपए का निशुल्क इलाज कवर देने के जैसे महत्वपूर्ण एवं बड़े आर्थिक व्यय वाली योजनाओं की प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करके श्रीमती रेखा गुप्ता की भाजपा सरकार ने एक कीर्तिमान बनाया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की अरविंद केजरीवाल के विश्व स्तरीय शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण के दावे थोथे दावे थे पर दिल्ली की नव स्थापित भाजपा सरकार एक वर्ष में अपने संकल्प पत्र 2025 के लगभग सभी वादों की पूर्ति का रोड मैप जारी कर देगी।

Related posts

21 साल बाद रिन्यूअल की झंझट खत्म, व्यापारी जान लें क्यों हुआ ऐसा?

delhicivicalerts

Jetty Construction, Safety Infra, and Route Planning Reviewed for Delhi’s First River Cruise

delhicivicalerts

Dengue Outbreak: Issue Two Warnings Before Issuing Challan, Chief Minister Rekha Gupta

delhicivicalerts

Leave a Comment