DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

दिल्ली को विकसित साथ हरित बनाएगी MCD, रेखा सरकार ने खोला खज़ाना

दिल्ली के माननीय महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने मुख्यमंत्री सुश्री रेखा गुप्ता द्वारा प्रस्तुत दिल्ली सरकार के बजट को राजधानी के विकास, स्वच्छता और हरित पहल की दिशा में एक दूरदर्शी कदम बताया।

महापौर ने विशेष रूप से एमसीडी के लिए ₹11,266 करोड़ के प्रावधान का स्वागत करते हुए कहा कि यह वृद्धि निगम को बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने, नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और पर्यावरण संरक्षण को गति देने में सहायक होगी।

सड़कों के विकास हेतु लगभग ₹1,000 करोड़ का प्रावधान, पाँच नई आधुनिक पार्किंग सुविधाओं का सहयोग और प्रदूषण नियंत्रण के लिए ₹204 करोड़ का आवंटन—इन सबको महापौर ने राजधानी की शहरी गतिशीलता और पर्यावरणीय सुधारों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिल्ली सरकार और एमसीडी के संयुक्त प्रयासों से राजधानी को एक स्वच्छ, हरित और आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।

—ख़बर यहीं तक

Related posts

BJP is hijacking others’ work & turning it into a photoshoot ; Mayor cites petty politics

Ruby Singh

30 नवंबर को वोटिंग, प्रचार खत्म होने से पहले बीजेपी का मेगा शो ऑफ स्ट्रेंथ

Ruby Singh

#ChhathCapitalDelhi: 17 Model Ghats Along Yamuna to Host Grand Chhath Celebrations

Ruby Singh

Leave a Comment