DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi Alerts

बच्ची को खेलता देख ललचा गई कर लिया अपहरण, मुरादनगर पुलिस ने दबोचा

गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। दो वर्ष की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

18 मार्च 2026 को वादिया ने थाना मुरादनगर में सूचना दी थी कि उसकी दो वर्षीय पुत्री अम्बेडकर पार्क से अचानक लापता हो गई है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया।

लगातार तलाश के बाद 25 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी महिला क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस ने दबिश देकर हसीना उर्फ बुचनिया (पत्नी स्व. शेरू, निवासी जगतपुरी बाल्मिकी बस्ती, मोदीनगर, गाजियाबाद, उम्र लगभग 45 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से गुमशुदा बच्ची को सकुशल बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कूड़ा बीनने का काम करती है और अकेले जीवन व्यतीत कर रही है। उसने बच्ची को पार्क में खेलते देखा और लालच में आकर कोल्ड्रिंक देकर बहलाया। इसके बाद वह बच्ची को मेरठ ले गई और भीख मांगने के लिए उसका इस्तेमाल किया। आरोपी लखनऊ भागने की फिराक में थी, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

—ख़बर यहीं तक

Related posts

Mayor Pravesh Wahi Simplifies Building Regularization; Inspection Waived for Homes up to 105 Sq. Meters

Ruby Singh

Delhi Mayor Pravesh Wahi Flags Off 35 Vehicles to Strengthen Sanitation in Rohini Zone

Ruby Singh

दिल्ली में 85 करोड़ लौटे, लेकिन अनक्लेम्ड एसेट की असली तस्वीर कितनी बड़ी?

Ruby Singh

Leave a Comment