DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

5 घंटे चली ऐतिहासिक मैराथन बैठक में दिल्ली को बड़ा तोहफा

निगम में सत्ता बदल 25 अप्रैल 2025 को तब हुआ जब बीजेपी मेयर राजा इकबाल सिंह ने सत्ता संभाल ली। 21 मई को बतौर मेयर राजा इकबाल की पहली बैठक में निजाम बदलने का साफ असर दिखा। हंगामे को अगर एक तरफ रख दें तो दोपहर ढाई बजे शुरू होने वाली बैठक शाम के साढ़े 7 तक चली। नगर निगम दिल्ली (एमसीडी) के इतिहास में बैठक ऐतिहासिक करीब पांच घंटे चली।

बैठक से दिल्ली वालों को बड़ी राहत का तोहफा

संपत्ति कर की माफी योजना दिल्ली शहर में लाखों आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक संपत्ति मालिकों को बड़ी राहत है। हाउस ने माफी योजना के तहत लंबित संपत्ति कर बकाया पर ब्याज और देर से भुगतान शुल्क की पूरी छूट को मंजूरी दी है। उपयोगकर्ता अधिभार को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है।
नई माफी योजना के तहत, संपत्ति मालिकों को अब एमसीडी से कोई बकाया प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए केवल पिछले पांच वर्षों के लिए संपत्ति कर बकाया का भुगतान करना होगा। इस पांच साल की अवधि से पहले के सभी बकाया कर राशि पूरी तरह से माफ कर दी जाएगी, जिससे हजारों निवासियों को एक साफ स्लेट मिलेगा।

मैराथन बैठक में क्या क्या हुआ?

महापौर सदन में आओ, घड़ी दिखाते हुए आप ने की नारेबाजी
बता दें कि निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में सदन की बैठक के आयोजन का पहले समय 2 बजे निर्धारित था लेकिन इसे फिर ढाई बजे निर्धारित कर दिया गया।

आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने महापौर सदन में आओ, घड़ी में समय दिखाते हुए नारेबाजी की और करीब दस मिनट बाद जब महापौर आए तो हंगामा रूक गया। इसके बाद जैसे ही महापौर ने सदन में भाजपा की तरफ से पार्षद को बात रखने का मौका दिया तो विपक्ष में अन्य दलों के पार्षदों ने नेता सदन नहीं होने का हवाला देते हुए फिर हंगामा शुरू कर किया। फिर बैठक में शोक प्रस्ताव पढ़ा गया उसके बाद सदन में अल्पकालिक प्रश्न डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जलभराव विषय पर चर्चा शुरू कर दी गई।

महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह के समय से नहीं पहुंचने पर आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने हंगामा किया। महापौर ने नाम बोलकर पार्षदों को अपने प्रस्ताव रखने को कहा।

दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा निगम में मनोनीत सदस्य सागर त्यागी को सदन बैठक में महापौर सिंह शपथ दिलाई। महापौर ने कहा कि निगम ने यूजर चार्ज वापस ले लिए हैं और सम्पति कर में माफी योजना शुरू कर दी गई है।

नेता विपक्ष अंकुश नारंग ने कहा “आम आदमी पार्टी ने दिल्लीवालों पर जबरन थोपे गए यूजर चार्ज को खत्म करने को लेकर संघर्षरत थी। हमारा यह संघर्ष सफल रहा”

इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी के अध्यक्ष मुकेश गोयल ने कहा “जनहित में कार्य करेंगे और जनता की आवाज को सदन में उठाएंगे।”

वहीं, कांग्रेस दल की नेता नाजिया दानिश ने कर्नल सोफिया के समर्थन में भाजपा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Related posts

MCD के कई DC इधर से उधर, लिस्ट देखिए

Ruby Singh

केजरीवाल दिल्ली की कानून व्यवस्था को बना रहे मुद्दा अब शाह से मिलेंगे

Ruby Singh

Over 50 vital medicines are not in stock in MCD hospitals; proving to be white elephants: Mukesh Goyal

Ruby Singh

Leave a Comment