DelhiCivicAlerts
Municipal Corporation of Delhi (MCD)

दिल्ली नगर निगम की सामान्य सभा में नागरिक हित से जुड़े कई अहम प्रस्ताव पारित

दिल्ली नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में नागरिक हित से जुड़े कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने बताया कि इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8933 दिनों के राजनीतिक कार्यकाल पर धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, वहीं दिल्ली सरकार के बजट में निगम के लिए ₹11,412 करोड़ का प्रावधान भी स्वागत योग्य कदम माना गया।

दिल्ली के महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने जानकारी दी कि नगर निगम की सामान्य सभा (जनरल हाउस) की बैठक में राजधानी के नागरिकों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और कई प्रस्ताव पारित किए गए।

नेता सदन प्रवेश वाही ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8933 दिनों के राजनीतिक कार्यकाल और लगभग साढ़े 24 वर्षों तक निरंतर देश की सेवा के लिए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। महापौर ने कहा कि यह कार्यकाल भारतीय राजनीति के इतिहास में सबसे लंबे और प्रभावशाली कार्यकालों में से एक है। उन्होंने बताया कि श्री मोदी ने 4600 दिन गुजरात के मुख्यमंत्री और 4323 दिन प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दी है।

महापौर ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा प्रस्तुत बजट में निगम के लिए ₹11,412 करोड़ के प्रावधान का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि निगम को बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को गति देने में मदद करेगी।

महापौर ने यह भी आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के कुछ पार्षदों ने बैठक की कार्यवाही को बाधित करने का प्रयास किया और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा से बचने की कोशिश की। इसके बावजूद सदन ने अपनी कार्यवाही जारी रखी और नागरिकों के जीवन स्तर सुधारने वाले कई अहम प्रस्ताव पारित किए।

महापौर ने विश्वास जताया कि निगम द्वारा लिए गए ये निर्णय दिल्ली के नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और शहर के समग्र विकास को नई दिशा देने में सहायक होंगे।

—ख़बर यहीं तक

Related posts

आम आदमी पार्टी की नीति “ना काम करो, ना करने दो”: नेता सदन प्रवेश वाही

Ruby Singh

MCD Clears Illegal Encroachments in Qutub Institutional Area, South Zone Acts Decisively

Ruby Singh

Rohini Zone of Municipal Corporation of Delhi formed a human chain from Madhuban Chowk to Rithala Metro station to create awareness about cleanliness

Ruby Singh

Leave a Comment