DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSCentral Bureau of Investigation (CBI)Delhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

कालकाजी वार्ड निरीक्षण: उप महापौर मोनिका पंत का अतिक्रमण पर सख्त रुख

दिल्ली की उप महापौर डॉ. मोनिका पंत ने कालकाजी वार्ड का निरीक्षण कर नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मध्य क्षेत्र चेयरमैन योगिता सिंह, उपायुक्त शाश्वत सौरभ और निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अग्रवाल धर्मशाला रोड पर मौके पर ही अवैध कब्जों को हटाया गया और संबंधित विभागों को तत्काल सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए।

डॉ. पंत ने मां आनंदमयी मार्ग पर रेहड़ी-पटरी वालों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण और फुटपाथ पर फैली गंदगी पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण और अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होंगे और लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

स्थानीय नागरिकों ने उप महापौर के सामने साफ-सफाई, सार्वजनिक सुविधाओं और पार्कों में सी एंड डी वेस्ट डंपिंग जैसी समस्याएँ रखीं। इस पर उन्होंने नियमित निपटान और अवैध डंपिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

डॉ. मोनिका पंत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में एमसीडी दिल्लीवासियों को उत्कृष्ट सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पार्कों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई में निगम का सहयोग करें।

—ख़बर यहीं तक

Related posts

MCD teams successfully cleared a 1.2 km stretch of railway track, removing 42 metric tonnes of waste

Ruby Singh

ना हमलावर को कर रहे गिरफ्तार, ना करने दे रहे धरना..जाएं तो जाएं कहां? दिल्ली के बुजुर्ग दंपति के बेबसी की कहानी पढ़िए…

Ruby Singh

दिल्ली में आज से रेखा राज, 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ

Ruby Singh

Leave a Comment