DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

साकेत हादसे में एरिया AE और JE पर गिरी गाज

साकेत बिल्डिंग हादसे में चार लोगों की मौत के बाद राहत और बचाव का काम अभी भी चल रहा है दूसरी तरफ दिल्ली नगर निगम ने सख्त एक्शन लेते हुए लापरवाही बरतनी के आरोप में एरिया के अस्सिटेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है दिल्ली नगर निगम के आर्डर को पढ़ें

आपको बता दें सैदुल्ला जाब का इलाका दिल्ली नगर निगम के साउथ जोन में आता है. घटना के बाद से ही निगम ने बिल्डिंग 2 के AE (सहायक अभियंता) सुदेश सिंह चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 30 मई 2026 को नई दिल्ली के सैद-उल-अज़ैब स्थित पश्चिमी मार्ग, गली नंबर-5, खसरा नंबर-262 में स्थित संपत्ति के ढहने के मामले में प्रभावी निगरानी और पर्यवेक्षण नहीं किए जाने के कारण यह कार्रवाई की गई है। आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी ने अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती, जिसके चलते सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

वैसे घटना के बाद छोटे लोगों पर निगम की कार्रवाई नयी नहीं. हद से की जिम्मेदार बड़ी मछलियां अभी भी पुलिस और दिल्ली नगर निगम के शिकंजे से दूर हैं या फिर यूं कहानी उन्हें बचाने के चक्कर में छोटे लोगों की बलि ले ली गई.

Related posts

Holistic Therapies Including Ayurveda, Yoga, Homoeopathy, Unani and Siddha to Address Rising Stress Burden

Ruby Singh

“इस सदन का प्रत्येक पत्थर उन महान आत्माओं की विरासत समेटे है, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अद्वितीय योगदान दिया” – गजेन्द्र सिंह शेखावत

Ruby Singh

Delhi government has approved a 24-hour night shift policy for women working in stores and commercial establishments

Ruby Singh

Leave a Comment