DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi Alertsसिविक सेंटर का ख़ूफ़िया कैमरा

MCD के सेंट्रल एस्टैब्लिशमेंट विभाग में तबादलों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, गलियारों में कई तरह की कानाफूसी

दिल्ली नगर निगम (MCD) के सेंट्रल एस्टैब्लिशमेंट विभाग में हाल ही में हुए तबादलों को लेकर निगम मुख्यालय के गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं और कानाफूसी सुनाई दे रही है।

सिविक सेंटर के खुफिया कैमरा और सूत्रों ने ये गवाही दी है.

सूत्रों के मुताबिक, विभाग में 48 कर्मचारियों के तबादले किए गए। चर्चा इस बात की भी है कि सभी तबादलों के आदेश एक साथ जारी करने के बजाय अलग-अलग आदेशों के जरिए जारी किए गए। ईमेल के जरिये आदेश आने की भी बात है.

कुछ कर्मचारी यह भी दावा कर रहे हैं कि आदेशों की प्रतियां सामान्य प्रक्रिया के तहत सभी संबंधित पक्षों तक नहीं पहुंचीं, जिससे सवाल और अटकलें बढ़ गई हैं।इ

सी बीच निगम के गलियारों में इन तबादलों को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ लोग अनियमितताओं और कथित लेन-देन की आशंकाएं जता रहे हैं, हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक दस्तावेज या जांच सार्वजनिक नहीं हुई है।

फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच चर्चा का माहौल है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि क्या निगम प्रशासन इन चर्चाओं पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी करता है या पूरे मामले की जांच कराकर स्थिति स्पष्ट करता है।

(नोट: यह खबर विभागीय सूत्रों और कर्मचारियों के बीच चल रही चर्चाओं पर आधारित है। कथित वित्तीय लेन-देन या अन्य आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

Related posts

केशवपुरम जोन में बदल गए AE-JE, पूरी लिस्ट यहां देखें

Ruby Singh

महापौर कार्यालय को फिर बम धमकी, दिल्ली पुलिस ने की सघन जांच

Ruby Singh

नगर निगम दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार, विशेष पिंक और दिव्यांगजन (PwD) बूथ बनाए गए

Ruby Singh

Leave a Comment