DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

आप पार्षद विकास टांक भाजपा में शामिल, हर्ष मल्होत्रा और सांसद प्रवीन खंडेलवाल की मौजूदगी में ली सदस्यता

दिल्ली की राजनीति में एक और दल-बदल देखने को मिला। आम आदमी पार्टी (आप) के निगम पार्षद और सिटी एस.पी. ज़ोन के चेयरमैन विकास टांक बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल की मौजूदगी में उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने किया।हर्ष मल्होत्रा ने विकास टांक का पार्टी का पटका पहनाकर, मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्यता दिलाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर विकास टांक ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद नगर निगम और राजधानी में विकास कार्यों में तेजी आई है।मल्होत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में नगर निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण, पार्कों की सफाई, गलियों और सड़कों के रखरखाव सहित विभिन्न विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं। उनका आरोप था कि जब नगर निगम और दिल्ली सरकार दोनों पर आम आदमी पार्टी का नियंत्रण था, तब विकास कार्य बाधित रहे।भाजपा में शामिल होने के बाद विकास टांक ने आम आदमी पार्टी पर अपने वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सत्ता में आने से पहले कूड़े के पहाड़ खत्म करने और नगर निगम में सुधार के कई वादे किए थे, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्षदों पर काम न करने का दबाव बनाया जाता था, जिसके कारण कई पार्षद पार्टी छोड़ चुके हैं।विकास टांक ने कहा कि उन्होंने भाजपा इसलिए जॉइन की क्योंकि यह विकास की राजनीति करने वाली पार्टी है और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के सिद्धांत पर सभी वर्गों को समान सम्मान देने का दावा करती है।

.. ख़बर यही तक

Related posts

26 Years on the Run: Life Convict in ₹1 Crore Kidnapping Case Arrested by Delhi Crime Branch

Ruby Singh

Municipal Corporation to Undertake Development Works in Unauthorised Colonies

Ruby Singh

सपरिवार रेखा गुप्ता ने डाला स्थानीय शासन को मजबूत बनाने वाला वोट; ‘वोट चोरी’ पर मंत्री भड़के

Ruby Singh

Leave a Comment