DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi Alerts

रथ यात्रा भारत की सनातन विरासत, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक: विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने गुरुवार को रोहिणी सेक्टर-11 स्थित जगन्नाथ मंदिर में ओड़िया समाज द्वारा आयोजित ‘गुंडिचा एवं बहुदा रथ यात्रा-2026’ में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भारत की सनातन सभ्यतागत विरासत, आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है, जो राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करती है।

विधानसभा अध्यक्ष ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समानता, करुणा, समावेशिता और जनभागीदारी जैसे भारतीय सभ्यता के शाश्वत मूल्यों का प्रतीक है।

विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि आषाढ़ शुक्ल द्वितीया से शुरू होकर नौ दिनों तक चलने वाली रथ यात्रा भारत के सबसे प्राचीन और विशाल धार्मिक उत्सवों में से एक है। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा विशाल लकड़ी के रथों पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करते हैं, जिसे श्रद्धालु बड़ी आस्था के साथ मनाते हैं।उन्होंने कहा कि रथ यात्रा जैसे आयोजन देश की सांस्कृतिक विविधता को सशक्त बनाते हैं और विभिन्न क्षेत्रों एवं समुदायों के लोगों के बीच भाईचारे और एकता की भावना को बढ़ावा देते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने भगवान जगन्नाथ से जुड़ी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए ओड़िया समाज के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते रहेंगे।

ख़बर यही तक

Related posts

यमुना में कैसे रुके अवैध सीवेज और सेप्टेज डिस्चार्ज? मंत्री ने डीपीसीसी से मांग ली रिपोर्ट

delhicivicalerts

विदेशी पर्यटक से मोबाइल चोरी का मामला 8 घंटे में सुलझा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

delhicivicalerts

प्रवेश वर्मा ने चुनाव रिजल्ट आने से पहले ये क्या लिखकर दे दिया

delhicivicalerts

Leave a Comment