DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

क्रॉस वोटिंग पर AAP का बड़ा एक्शन, 3 पार्षद निलंबित; अब सबकी नजर अगले राजनीतिक कदम पर

दिल्ली नगर निगम (MCD) की वार्ड कमेटी चुनाव में कथित क्रॉस वोटिंग के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए तीन पार्षदों—निर्मला देवी (शर्मा), कृष्णा राघव और सुल्ताना आबाद—को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है।

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि वेस्ट ज़ोन चेयरमैन चुनाव और सिटी एसपी ज़ोन में पार्टी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्षदों पर तत्काल कार्रवाई की गई है।

उन्होंने लिखा, “आम आदमी पार्टी का स्पष्ट संदेश है कि जनादेश और पार्टी के साथ गद्दारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव कोई व्यक्ति नहीं, पूरी पार्टी लड़ती है। जो भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

“पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की।अब राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन तीनों पार्षदों का अगला कदम क्या होगा। क्या वे भाजपा का दामन थामेंगे, या फिर निर्दलीय रहेंगे? हालांकि, भाजपा के पास निगम में ऐसी कोई स्पष्ट राजनीतिक मजबूरी नहीं दिखती कि वह इन तीनों को पार्टी में शामिल करे। वहीं, यह भी माना जा रहा है कि इन पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग बिना किसी राजनीतिक रणनीति के नहीं की होगी। ऐसे में आने वाले दिनों में इनके अगले कदम पर सभी की नजर रहेगी।

सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि MCD Zone Chairman चुनाव में कांग्रेस पार्षदों ने बीजेपी के लिए वोट किया लेकिन बड़े नेताओं ने अब तक किसी को सस्पेंड नहीं किया क्योंकि उनको टॉप का आशीर्वाद मिला है राहुल और खड़गे को टैग करते हुए लिखा कि इस मसले को देखें.

https://x.com/i/status/2077783262345507324

Related posts

WhatsApp कॉल से ‘डिजिटल अरेस्ट’, फर्जी CBI ऑफिस दिखाकर की गई करोड़ों की ठगी

delhicivicalerts

गांव, गोबर, गैस के बाद अब यमुना की बारी….बन गई 4000 करोड़ रुपए की परियोजना

delhicivicalerts

दिल्ली नगर निगम का प्रदूषण पर प्रहार: दिसंबर में 54.98 लाख के चालान, निगरानी

delhicivicalerts

Leave a Comment