DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsMotivation & Personality Development

इंसान नहीं, इवेंट फेल होता है: कोशिश जारी रखो

असफलता अक्सर हमें खुद पर शक करने पर मजबूर कर देती है। लगता है कि “यह मेरे बस का नहीं”। लेकिन सच्चाई यह है कि असफलता किसी घटना या इवेंट की होती है, इंसान की नहीं। असली ताकत बार-बार कोशिश करने में है। यही सीख हमें मिलती है उन लोगों से जिन्होंने नौकरी करते हुए पीएचडी जैसी कठिन यात्रा पूरी की। इनाम पसंद करना आसान है, लेकिन उसके लिए मेहनत पसंद करना ही असली सफलता की कुंजी है।

मैने कहीं पढ़ा की कुछ लोग सिर्फ इनाम पसंद करते हैं उसके लिए जो मेहनत या काम किया जाता है वो पसंद नहीं करते। आईएएस आईपीएस की लाल बत्ती और सरकारी जलवा देखकर लोग मुखर्जी नगर और इलाहाबाद का रुख कर देते हैं लेकिन जब डटकर पढ़ाई करने की बात आती है तब समझ में आता है वह कितने पानी में है जो पसंद ना आने वाले इसी काम को कर लेता है वही आगे बढ़ता है. कई इनाम पसंद करते हैं पर उसके लिए किया जाने वाला काम नहीं।

हमें दोनों पसंद करना सीखना पड़ेगा। यानी सिर्फ डिग्री भर से काम नहीं चलेगा। उसको पाने के लिए मेहनत तो करनी पड़ेगी। यही वजह है 20 सेकंड का PTC कैमरा करने के लिए हमें 20 घंटे फील्ड में मेहनत करनी पडती है. एक टिप ये है की जो आप दिन भर करें, उसको एक पन्ने पर लिखकर फाड़ डेंगे तो आपका दिमाग भी खाली होता रहेगा।

आपको हर रोज सोचना होगा कि आज कैसे इंप्रूव (improve) ,इवॉल्व (Evolve) करूं? आगे बढ़ो , नया क्या करूं? तभी जो अब तक नहीं मिला वह मिलेगा दूसरे की जिंदगी में सोशल मीडिया के जरिए झांकने से अपना समय बर्बाद होगा अपने हर दिन को अपना फैंटास्टिक और बेस्ट दिन कैसे बनाएं? यह न केवल प्लान करना पड़ेगा बल्कि इवेंट फेल भी हो गया तो हमें इवॉल्व (Evolve)का प्रक्रिया बंद नहीं करना है.

Related posts

Government to Launch Abadi Deh Survey; Drone Technology, Digital Records and Property Cards to Provide Concrete Proof of Ownership

Ruby Singh

DDA’s Affordable Housing Phase II Sees 1,000+ Flats Booked in 24 Hours

Ruby Singh

#DelhiTransportUpdate: No Shortage of Buses in Delhi, Public Transport Operating Smoothly: Transport Minister Dr. Pankaj Kumar Singh

Ruby Singh

Leave a Comment