DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsDelhi politicsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, सफाई कर्मी दीपक आत्महत्या मामले में पार्षद विजय कुमार की बर्खास्तगी की मांग

दिल्ली भाजपा ने आज आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन निगम सफाई कर्मी दीपक की आत्महत्या के मामले में “आप” पार्षद विजय कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर किया गया। प्रदर्शन में दिवंगत सफाई कर्मी की पत्नी संगीता जी भी अपनी छोटी बच्ची को गोद में लेकर शामिल हुईं और न्याय की गुहार लगाई।

भाजपा कार्यकर्ताओं का विशाल जमावड़ा विंडसर प्लेस पर हुआ, जहां से वे मार्च करते हुए “आप” कार्यालय की ओर बढ़े।

पुलिस ने दो बैरिकेड्स लगाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उन्हें तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर सांसद योगेंद्र चंदोलिया, विधायक रविन्द्र नेगी, विधायक रविकांत उज्जैनवाल और पार्षद प्रियंका गौतम को गिरफ्तार कर तिलक मार्ग थाने ले गई। बाद में छोड़ दिया गया।

मुख्य वक्ता सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने आम आदमी पार्टी नेतृत्व से दो सीधे सवाल पूछे—

  1. गंभीर आरोपों के बावजूद अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज और कुलदीप कुमार चुप क्यों हैं?
  2. पार्टी अपने पार्षद विजय कुमार को कब बर्खास्त करेगी?

चंदोलिया ने कहा कि सफाई कर्मियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या आर्थिक शोषण स्वीकार नहीं किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तक आंदोलन जारी रखेंगे।

विधायक रविन्द्र नेगी, रविकांत उज्जैनवाल, पार्षद प्रियंका गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव और अन्य नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी दलितों के हितों की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर उसके जनप्रतिनिधियों के आचरण पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

–ख़बर यहीं तक

Related posts

दिल्ली एनडीएमसी ट्यूलिप महोत्सव 2025: नीदरलैंड की मैत्री से खिली हरियाली

Ruby Singh

Rohini Zone of Municipal Corporation of Delhi formed a human chain from Madhuban Chowk to Rithala Metro station to create awareness about cleanliness

Ruby Singh

NDMC Partners with IIT Bombay to Launch Teachers’ Capacity Building Programme

Ruby Singh

Leave a Comment