दिल्ली में धरना-प्रदर्शन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है जंतर-मंतर अब प्रदर्शन का ठिकाना नहीं रह गया है। ये सब इसलिए क्योंकि दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला लेते हुए अब जंतर मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया है।
हमारे पास मौजूद दिल्ली पुलिस के दस्तावेज के मुताबिक
रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी मैदान अब नए निर्धारित प्रदर्शन स्थल नामित किए गए हैं।
दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने स्थायी आदेश में बदलाव करते हुए
केंद्रीय गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिशों के आधार पर फैसला लिया और जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटा दिया
अब यहां कर सकेंगे प्रदर्शन
दिल्ली में अब प्रदर्शन की जगह बदलेगी और विरोध की आवाज नए ठिकानों से उठेगी।

दिल्ली पुलिस ने धरना-प्रदर्शन के निर्धारित स्थलों में बड़ा बदलाव किया है। जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाकर रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान को नए स्थल के रूप में निर्धारित किया गया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार की ओर से जारी स्थायी आदेश में इस बदलाव का उल्लेख है। नए स्थलों पर प्रदर्शन के लिए नियम और शर्तें अलग से जारी की जाएंगी।

नए प्रदर्शन स्थलों के लिए अलग से मानक संचालन प्रक्रिया जारी होगी।
ये फैसला 28 अप्रैल 2022 के पुराने स्थायी आदेश में आंशिक संशोधन करके हुआ है।
CJP ने 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

24 घंटे का अल्टीमेटम देने के साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी के नेता तय वक्त के हिसाब से सुबह 10:00 बजे पार्लियामेंट जिला ठाणे पहुंचने उससे पहले ही सैकड़ो मीडिया कर्मियों और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई जगह-जगह बैरिकेड लग गए और सबसे ज्यादा दिक्कत सरकारी दफ्तर को जाने वाले लोगों को हुई हालांकि पार्लियामेंट स्टेट को जाने वाले सांसद मार्ग को बैरिकेड लगाकर बंद किया गया था लेकिन सिर्फ इतना खोला गया की एक गाड़ी ही गुजार सके हालांकि दफ्तर जाने वाले लोगों ने इस राहत समझा और लाइन लगा दी. उधर कॉकरोच जनता पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप में समय बदलकर सुबह 10:00 बजे के बजाय 11:00 बजे कर दिया गया तमाम नेता गाड़ी से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने का रुख करेंगे. बाद में आशुतोष रंका और सौरव दास थाना पहुंचे और पुलिस को प्रोटेस्ट की नई तारीख देने को कहा।

