DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politicsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

MCD में AAP की बढ़ी मुश्किल, 25 फ़रवरी की बैठक अवैध और रद्द करने की मांग

भाजपा ने दिल्ली नगर निगम सदन की अवैध बैठक की विडिओ रिकोर्डिंग प्रेषित करके मांग की है कि निगम आयुक्त कल की बैठक की कार्यवाई को रद्द एवं अवैध घोषित करें

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली नगर निगम आयुक्त अश्वनी कुमार को 25 फरवरी 2025 को महापौर महेश खिंची द्वारा चलाई गई निगम सदन की अवैध बैठक की विडिओ रिकोर्डिंग प्रेषित करके मांग की है कि वह कल की बैठक की कार्यवाई को रद्द एवं अवैध घोषित करें। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की कल 25 मार्च को सदन की बैठक 2 बजे बुलाई गई थी और अपनी पार्टी का एक अवैध ऐजेंडा पास करने के लिए महापौर श्री महेश खिंची 1 बज कर 59 मिनट पर ही सदन पर आ गये और जैसा विडिओ में साफ दिख रहा है बिना संवैधानिक कोरम पूरा किये ही ठीक 2 बजे निगम सदन बैठक कार्यवाई प्रारम्भ करवा दी।

उस वक्त निगम आयुक्त अपनी कुर्सी पर नही थे तो “आप” पार्षदों ने उपस्थित अतिरिक्त आयुक्त पर आयुक्त की कुर्सी पर बैठने का दबाव डालना शुरू किया पर वह नही मानीं।

महापौर ने नेता सदन मुकेश गोयल पर दबाव डाला की वह ऐजेंडा रखें।

बीजेपी ने वीडियो में दावा किया कि स्टेज पर भाजपा पार्षद भी अंदर आने लगे और उन्होने आपत्ति की तो महापौर महेश खिंची ने नेता सदन मुकेश गोयल के बिना ऐजेंडा पढ़े ही तीन चार बार कहा — पास पास पास — और उठ कर चले गये।

जब कोई ऐजेंडा पढ़ा ही नही गया तो सवाल उठता है की पास क्या हुआ यानि जो कुछ कहा जा रहा है सब अवैध है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की यह सारी अवैध कार्यवाई मात्र तीन मिनट से भी कम मे चली।

निगम आयुक्त 25 फरवरी 2025 की दिल्ली नगर निगम सदन की बैठक की कार्यवाई को रद्द एवं अवैध घोषित करें।

Related posts

ChhathMahaparv2025: सालों बाद यमुना किनारे मनेगी छठ;  1000 से ज़्यादा घाटों पर गूंजेगा छठ गीत

Ruby Singh

Know the highly prone mosquito breeding points in City; breeding found at 16 sites

Ruby Singh

Cleanliness rally organized in the Delhi University area of Civil Lines Zone

Ruby Singh

Leave a Comment