DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSRashtriya Swayamsewak Sangh ( RSS)

इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र द्वारा दिल्ली में देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2026 का भव्य आयोजन

इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के तत्वावधान में मंगलवार 16 जून 2026 स्पीकर हॉल, कांस्टीटयूशन क्लब में देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एनडीटीवी के सीईओ एवं एडिटर इन चीफ राहुल कंवल मुख्य अतिथि तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर मुख्य वक्ता थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल्ली प्रांत प्रचारक विशाल जी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल्ली प्रांत सह कार्यवाह राजेश जी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे।

इस सम्मान समारोह में विभिन्न श्रेणियों में 12 पत्रकारों सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट युवा पत्रकार श्रेणी में पूजा राणा, वरिष्ठ सह-संपादक, ऑप इंडिया; उत्कृष्ट स्त्री सरोकार / महिला संवेदना पत्रकारिता श्रेणी में गरिमा उप्रेती, संपादक, Know the nation; उत्कृष्ट ग्रामीण / पर्यावरण पत्रकारिता श्रेणी में हिमानी दीवान,सीनियर असिस्टेंट एडिटर, किसान तक; उत्कृष्ट कंटेंट क्रिएटर (यूट्यूब) श्रेणी में विमल त्यागी, पब्लिक मित्र; उत्कृष्ट कंटेंट क्रिएटर (X) श्रेणी में मयंक बालियान, @Baliyan_x; उत्कृष्ट कंटेंट क्रिएटर (इंस्टाग्राम) श्रेणी में मनोज्ञा तिवारी, Manukahat; उत्कृष्ट साहसिक पत्रकार श्रेणी में प्रभात रंजन मिश्रा, The Pamphlet; उत्कृष्ट डिजिटल पत्रकार श्रेणी में नीरज कुमार दुबे, संपादक, प्रभासाक्षी; उत्कृष्ट पत्रकार प्रिंट श्रेणी में निहाल सिंह, डिप्टी चीफ रिपोर्टर, दैनिक जागरण; उत्कृष्ट पत्रकार टीवी श्रेणी में डॉ. राम किंकर सिंह, विशेष संवाददाता, पीटीआई वीडियो; उत्कृष्ट स्तंभकार श्रेणी में शाश्वत पाणिग्राही तथा उत्कृष्ट अभिनव पत्रकार श्रेणी में रामानुज शर्मा, समाचार संपादक, हिन्दुस्थान समाचार को सम्मानित किया गया। इन सभी को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, शाल तथा 11,000/- रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।

देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2025 के लिए इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र द्वारा ऑनलाइन माध्यम से 12 श्रेणियों में प्रविष्टियाँ मंगवाई गई थी। इन श्रेणियों में प्राप्त प्रविष्टियों का अध्ययन कर सम्मानित होने वाले पत्रकारों का चयन करने के लिए एक सम्मानित निर्णायक मंडल (जूरी) का गठन किया गया था। निर्णायक मंडल में ममता वर्मा, महानिदेशक, डीडी न्यूज़; राज किशोर, वरिष्ठ सलाहकार संपादक, अमर उजाला समूह; रोहित विश्वकर्मा, प्रबंध संपादक, एनडीटीवी इंडिया; ब्रजेश कुमार सिंह, समूह संपादक कन्वर्जेंस, नेटवर्क 18; ऐश्वर्या पंडित, मैनिजिंग डायरेक्टर, ITV नेटवर्क; एवं हरीश चंद्र बर्णवाल, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट, ब्लू क्राफ्ट फाउंडेशन शामिल थे।  

 

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एनडीटीवी के सीईओ एवं एडिटर इन चीफ राहुल कंवल ने कहा कि आज के तकनीक के युग में मीडिया जब एआई वह सब कुछ बड़ी कुशलता से कर रहा है जो एक पत्रकार करता है तो हम में से बहुत से पत्रकार यह पूछते है कि हमारे पेशे का क्या होगा जब मशीन न्यूज स्टोरी लिखने लगा है? इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए हमें बाहर देखने के बजाय अपनी सभ्यता के सबसे पुराने संवादक, प्रथम पत्रकार देवऋषि नारद की ओर देखना चाहिए। यह महत्वपूर्ण नहीं है कि वह समाचार लेकर जाते थे बल्कि यह महत्वपूर्ण है की वह समाचार कैसे लेकर जाते थे। वह एक स्थान पर बैठते नहीं थे। वह लोगों से मिलते थे, उनको सुनते थे और कांटेक्स्ट को समझते थे। वह अलग – अलग लोको के बीच संवाद स्थापित करते थे। यह काम एआई नहीं कर सकता। यह एक पत्रकार ही कर सकता है।  

देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह 2026 को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि पत्रकारों को समाज की सच्चाई दिखानी चाहिए ताकि एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि राजनीतिक खबरों का संकलन करते हुए पत्रकारों को स्वयं राजनीति का हिस्सा नहीं बनना चाहिए।

सुनील आंबेकर ने कहा कि समाज में सभी समस्याओं को राजनीति दृष्टि से नहीं आंकना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भारत हर सेक्टर में सकारात्मक तरक्की कर रहा है। दुनिया भर में चल रही घटनाओं का भारत पर असर नहीं पड़ा यह सरकार के कामकाज का ही नतीजा हैं। उन्होंने ने कहा कि भारत में भी दुनिया की तरह टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। मगर हर टेक्नोलॉजी का प्रयोग मानवता के हित में होना चाहिए। श्री आंबेकर ने कहा कि एआई जैसी टेक्नोलॉजी का उपयोग ज्ञान की परम्परा को समृद्ध करने के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी नई टेक्नोलॉजी कभी भी मनुष्य का स्थान नहीं ले सकती। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भारत का है इसलिए सभी को मिलकर राष्ट्रीय हितों के लिए काम करना चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल्ली प्रांत सह कार्यवाह राजेश कुमार ने संघ शताब्दी वर्ष में दिल्ली में हुए कार्यक्रमों के बारे जानकारी दी।  

निर्णायक मंडल के सदस्य ब्रजेश कुमार सिंह, समूह संपादक कन्वर्जेंस, नेटवर्क 18 ने देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2026 में सम्मानित हुए पत्रकारों के चयन की प्रक्रिया से अवगत कराया।

कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि, बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी, संपादक, वरिष्ठ पत्रकार एवं सोशल मीडिया इन्फ़्लुएनसर शामिल हुए।

–ख़बर यहीं तक

Related posts

Bulldozer Action Underway in Yamuna Bazar, Heavy Security Deployed Near Nigambodh Ghat

Ruby Singh

#SealingReliefDelhi: चांदनी चौक को राहत; मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से सुप्रीम कोर्ट तक पहुँचा व्यापारियों का न्याय

Ruby Singh

Mega Cleanliness Drive Conducted in Red Fort Area, 400 Volunteers Participate Enthusiastically

Ruby Singh

Leave a Comment