DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने LG से मिले; ये हुई बात

दिल्ली नगर निगम के महापौर प्रवेश वाही ने आज माननीय उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से शिष्टाचार भेंट कर दिल्ली के विकास, स्वच्छता, सुरक्षा तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। लगभग 25 मिनट तक चली इस बैठक में राजधानी के समग्र विकास एवं जनकल्याण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

महापौर ने कहा कि माननीय उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू एक कुशाग्र बुद्धि, दूरदर्शी सोच एवं प्रशासनिक अनुभव से संपन्न व्यक्तित्व हैं। उनके सुझाव दिल्ली के विकास एवं सुशासन को नई दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बैठक में हाल के दिनों में राजधानी में घटित महत्वपूर्ण घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा नागरिकों को सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक करने के उपायों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर माननीय उपराज्यपाल ने यातायात व्यवस्था में सुधार तथा दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों एवं सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने के संकेत दिए।

महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली के सर्वांगीण विकास के लिए दिल्ली नगर निगम एवं उपराज्यपाल कार्यालय के बीच निरंतर संवाद और समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार की सार्थक मुलाकातें नियमित रूप से होती रहेंगी, जिससे दिल्ली के विकास एवं नागरिक सुविधाओं के उन्नयन को और गति मिलेगी।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प तथा मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के “विकसित दिल्ली” के विजन को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने के विषय पर भी सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने राजधानी को स्वच्छ, सुरक्षित, शिक्षित एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से संपन्न बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

माननीय उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली की बेहतरी और नागरिकों के हित में किए जा रहे कार्यों के लिए दिल्ली नगर निगम को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा निगम द्वारा किए जा रहे जनहितकारी प्रयासों की सराहना की।

Related posts

Municipal Corporation to Undertake Development Works in Unauthorised Colonies

Ruby Singh

MCD demolishes 35 properties, seals 4 in crackdown on unauthorised constructions

Ruby Singh

दिल्ली को मिला नया महापौर, स्वच्छता और विकास पर फोकस

Ruby Singh

Leave a Comment