DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

आम आदमी पार्टी की नीति “ना काम करो, ना करने दो”: नेता सदन प्रवेश वाही

दिल्ली नगर निगम आम सभा की बैठक में डीडीए के लिए 2 पार्षदों के चुनाव के बाद हंगामें की भेंट चढ़ गई। जहां बीजेपी ने आप पर हमला बोला है तो आम आदमी पार्टी ने भी पलटवार किया।

दिल्ली के माननीय महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने कहा कि बैठक में नेता सदन श्री प्रवेश वाही ने देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली को 11,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यूईआर-2 की सौग़ात देने पर धन्यवाद प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा और सदन द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी ने निगम सदन की बैठक में हंगामा कर एक बार फिर से अपना दोहरा चरित्र प्रदर्शित किया।

महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने बताया कि निगम सदन की बैठक में देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिल्ली को 11,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यूईआर-2 (Urban Extension Road-2) की सौग़ात देने पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा गया था। इस दौरान सदन में "धन्यवाद मोदी जी" के नारे लगाए गए जिस पर आम आदमी पार्टी ने हंगामा शुरू कर दिया।

नेता सदन प्रवेश वाही ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा सदन की बैठक में हंगामा करने से यह स्पष्ट होता है कि आम आदमी पार्टी न तो दिल्ली का विकास चाहती है और न ही नागरिकों के हित में होने वाले कार्यों का समर्थन करती है। यह पार्टी बार-बार अपना दोहरा चरित्र उजागर करती है। सत्ता में रहते हुए उन्होंने नागरिकों के लिए कोई ठोस विकास कार्य नहीं किए और अब जब केंद्र सरकार या नगर निगम कुछ सकारात्मक प्रयास कर रहा है, तो उसमें भी बाधा उत्पन्न कर रही है।

नेता सदन ने आगे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा दी गई यूईआर-2 की सौग़ात से दिल्लीवासियों को जाम से राहत मिलेगी, यात्रा सुगम होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली और हरियाणा के नागरिक इस परियोजना को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं, किंतु आम आदमी पार्टी को यह उत्साह भी स्वीकार नहीं हो रहा है और इसी कारण बार-बार हंगामा कर रही है।

नेता सदन प्रवेश वाही ने कहा कि निगम सदन की बैठक माह में एक बार होती है, जिसमें सभी पार्षद अपने क्षेत्रों से जुड़े जनहित के मुद्दे उठाते हैं। मगर आम आदमी पार्टी को इन मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है; वे केवल अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए बैठक में व्यवधान डालते हैं, ताकि भारतीय जनता पार्टी जनता के लिए विकास कार्य न कर सके। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा जनता के हित में कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

महापौर ने सभी पार्षदों को अपने क्षेत्रों की समस्याओं को उठाने का अवसर दिया। इस दौरान पार्षद श्री अनिल त्यागी ने ग्रामीण क्षेत्रों में सोडियम लाइट्स के स्थान पर एलईडी लाइट्स लगाने का प्रस्ताव रखा। लेकिन इस दौरान आम आदमी पार्टी ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके पश्चात जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा यूईआर-2 के लोकार्पण पर धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा जा रहा था, तब भी ‘आप’ ने दोबारा हंगामा किया।

वाही ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीति हमेशा से ही “ना काम करो, ना करने दो” रही है।

स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बताया कि माननीय महापौर ने निगम सदन की बैठक को शांतिपूर्वक और सकारात्मक रूप से संचालित करने का हरसंभव प्रयास किया। सभी पार्षद इसमें भागीदारी करना चाहते थे, लेकिन आम आदमी पार्टी के हंगामे के कारण कोई चर्चा नहीं हो सकी। उन्होंने यह भी कहा कि ‘आप’ के कई पार्षद स्वयं भी चर्चा में भाग लेना चाहते थे, किंतु अपनी ही पार्टी की नीति के कारण वे ऐसा नहीं कर पाए, जिससे वे अंदरूनी रूप से असंतुष्ट और परेशान हैं।

Related posts

भयानक करप्शन का खेल खेला गया है..पहले मुस्तफाबाद, फिर सीलमपुर में गिरी इमारत..कराएंगे जांच

delhicivicalerts

No development work was done in the past two and a half years, but now positive steps will be taken towards development – Satya Sharma, Chairperson, Standing Committee

delhicivicalerts

Special Pink Card for women and transgender residents, for free travel in DTC buses -CM Rekha

delhicivicalerts

Leave a Comment