DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

साकेत मेट्रो के पास इमारत ढही, कई लोग फंसे

शुक्रवार रात दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास वेस्टर्न मार्ग, सैदुल्लाजाब इलाके में एक ग्राउंड+3 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इमारत का तीसरा फ्लोर निर्माणाधीन था। हादसे में इमारत का मलबा पास की एक अस्थायी टिन शेड कैंटीन पर गिरा, जहां बच्चे खाना खा रहे थे। कई लोग मलबे में दब गए।

सूचना के अनुसार, 19:44 बजे यह हादसा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों और PCR टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

  • 3 लोगों को स्थानीय जनता और PCR ने सुरक्षित बाहर निकाला।
  • 4 अन्य लोगों को दिल्ली फायर सर्विस (DFS) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने बचाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

STO मुकुल भारद्वाज ने वरिष्ठ अधिकारी (DO), अतिरिक्त जनशक्ति और लाइट वैन की मांग की थी। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत का निर्माण कार्य अधूरा था और कमजोर संरचना के कारण हादसा हुआ। पुलिस और प्रशासन ने इलाके को घेर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Related posts

कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला-सब्सिडी रहेगी जारी, ऑटो सेवा बंद नहीं

Ruby Singh

Bulldozer Action Underway in Yamuna Bazar, Heavy Security Deployed Near Nigambodh Ghat

Ruby Singh

एमसीडी: 30 नवंबर उप-चुनाव से पहले कांग्रेस में हुए शामिल और चुनाव भी लड़ेंगे ये पूर्व पार्षद

Ruby Singh

Leave a Comment