Central Bureau of Investigation (CBI) ने उद्योगपति Anil Ambani के खिलाफ कथित बैंक धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। यह मामला Punjab National Bank (PNB) के साथ लगभग 1085 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़ा बताया जा रहा है।
CBI ने यह कार्रवाई PNB के तत्कालीन चीफ मैनेजर संतोषकृष्ण अन्नावरपू की शिकायत के आधार पर की है। दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2013 से 2017 के बीच Reliance Communications के तत्कालीन अधिकारियों के साथ मिलकर अनिल अंबानी ने बैंक से लिए गए कर्ज के संबंध में कथित अनियमितताएं कीं।
शिकायत के अनुसार, कंपनी ने बैंक से लगभग 1085 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। आरोप है कि यह कर्ज ऐसी मंशा के साथ लिया गया था कि इसे वापस नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि बैंक से प्राप्त धनराशि को निर्धारित उद्देश्य के बजाय अन्य जगहों पर डायवर्ट किया गया।
एफआईआर में कहा गया है कि इस कथित कार्रवाई के कारण बैंक को भारी वित्तीय नुकसान हुआ। मामले में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
CBI द्वारा दर्ज प्राथमिकी में Reliance Communications, अनिल अंबानी, मझारी काकर सहित कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है। एजेंसी अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों व वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
जांच एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।
ख़बर यहीं तक

