DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsDelhi politics

अजमेरी गेट से दीनदयाल तक: भाजपा प्रदेश राजनीति का नया ठिकाना

बीजेपी का प्रदेश कार्यालय शिफ्ट हो गया। कभी पहला कार्यालय अजमेरी गेट में खुला जो अब साल 2025 में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग आ पहुंचा। पहले जनसंघ और बाद में भाजपा बनी तो पहला कार्यालय अजमेरी गेट में खुला। कुछ समय रकाबगंज रोड़ पर रहने के बाद कार्यालय लगभग 35 साल 14 पंडित पंत मार्ग से चला और आज यानि 29 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर पार्टी के अपने भवन में पहुंचा है।

सप्तमी नवरात्र के खास मौके पर बीजेपी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, दिल्ली की मुख्य मंत्री, अनेक बुजुर्ग वरिष्ठ नेता, जन प्रतिनिधि, अनेक केन्द्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी और दिल्ली के सांसद, विधायक, पार्षद और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। 9 जून 2023 को भाजपा के राष्ट्रीय माननीय जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यालय का भूमि पूजन किया था।

प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि देश की हर राजधानी एवं जिले में पार्टी के निजी कार्यालय के निर्माण का लक्ष्य तय हुआ और उसी के अंतर्गत ना सिर्फ सालों से हमारे प्रदेश कार्यालय के लिए भूमि आवंटन से जुड़े लंबित विवादों का अंत होकर भवन निर्माण हुआ तो वहीं सभी 14 संगठनात्मक जिलों के पास अपने निजी संगठन कार्यालय हैं। सचदेवा ने कहा चुनौतीपूर्ण संघर्ष के बाद कार्यालय का निर्माण पूरा किया है, एक सपना पूरा हुआ है।

ऐसा होगा पांच मंजिला बीजेपी प्रदेश ऑफिस

दक्षिण भारतीय शैली में बना ये ऑफिस कई अति आधुनिक सुविधाओं वाला है।

मंजिलउपयोग / सुविधाएं
बेसमेंटवाहन पार्किंग
भूतलकॉन्फ्रेंस रूम, स्वागत कक्ष, कैंटीन
पहली मंजिल300 लोगों की बैठने की क्षमता वाला सभागार
दूसरी मंजिलपार्टी के विभिन्न मोर्चों और कर्मचारियों के लिए कक्ष
तीसरी मंजिलप्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिव के कार्यालय
चौथी मंजिलदूसरे राज्यों से आने वाले नेताओं के लिए कमरे
पांचवीं मंजिलप्रदेश भाजपा अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री और दिल्ली के सांसदों के कार्यालय
अन्य विशेषताएंऊंचे स्तंभों वाला प्रवेश द्वार, आधुनिक सुविधाएं, पूरे परिसर में CCTV सुरक्षा कैमरे

—समाप्त—

Related posts

निगम के इस चुनाव में कांग्रेस और आप साथ आ गए तो बीजेपी को होगी बड़ी मुश्किल

delhicivicalerts

दिल्ली के सरकारी स्कूली बच्चों ने मोदी के लिए गया Happy Bday Song, मोदी का बर्थडे कल (17)

delhicivicalerts

पूर्व मंत्री का दावा एक और इस्तीफा होने को है, गहलोत के इस्तीफे से आप ने क्या खोया? 2 मंत्रियों ने इस्तीफे के वक्त आप पर साधा निशाना

delhicivicalerts

1 comment

#DelhiBJPRelocation: Delhi BJP Shifts Base Ahead of Chhath: New Office to Begin Operations on ‘Nahay Khay’ - DelhiCivicAlerts December 11, 2025 at 5:29 pm

[…] अजमेरी गेट से दीनदयाल तक: भाजपा प्रदेश… Share2 previous post […]

Reply

Leave a Comment