DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsDelhi Development Authority (DDA)

बांसेरा में 29 नवंबर से शुरू हो रही हॉट एयर बलून राइड

अगर आप हॉट एयर बलून राइड का मज़ा लेना चाहते हों तो कल (29 नवंबर) से बांसेरा में दोपहर साढ़े 3 बजे से शूरू हो रहा है। पहले ही बांसेरा में हॉट एयर बैलून राइड का पहला सफल ट्रायल हो चुका है।

डीडीए ने घोषणा की है कि हॉट एयर बैलून राइड्स जल्द ही चार प्रमुख स्थानों — बांसेरा, असिता, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स — पर शुरू की जाएंगी। बांसेरा में हुए सफल ट्रायल के बाद उम्मीद है कि आम जनता के लिए राइड्स नवंबर से फरवरी तक के आदर्श बैलूनिंग सीज़न में उपलब्ध होंगी। यह पहल दिल्लीवासियों और पर्यटकों को शहर के प्राकृतिक परिदृश्य, यमुना रिवरफ्रंट और राजधानी के सिटीस्केप का अनोखा एरियल व्यू प्रदान करेगी।

डीडीए ने जानकारी दी कि रोज़ाना चार घंटे के लिए  फ्लाइट्स की अनुमति होगी, जिसे आवश्यकता अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है। उत्तर भारत में नवंबर से फरवरी तक का मौसम बैलूनिंग के लिए सबसे अनुकूल माना जाता है, इसलिए इस अवधि में राइड्स का संचालन किया जाएगा।

यमुना नदी के किनारे डीडीए ने कई परियोजनाओं का विकास किया है। असिता, जो कभी अतिक्रमण का शिकार था, अब हरी-भरी खूबसूरत जगह में बदल गया है। वहीं सराय काले खां स्थित बांसेरा बैम्बू पार्क, जो पहले सीएंडडी वेस्ट डंपिंग साइट हुआ करता था, अब 30,000 से अधिक बाँस, तीन जलाशयों और एक म्यूज़िकल फाउंटेन के साथ एक आकर्षक बैम्बू-थीम पार्क बन चुका है।

सूरजमल विहार में स्थित यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स डीडीए का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स है, जबकि कॉमनवेल्थ गेम्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को वर्ष 2010 में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए बनाया गया था। इन स्थानों पर हॉट एयर बैलून राइड्स शुरू होने से दिल्ली का पर्यटन और मनोरंजन परिदृश्य और भी जीवंत हो जाएगा।

डीडीए की यह पहल न केवल दिल्लीवासियों को नया अनुभव देगी बल्कि राजधानी को इको-फ्रेंडली और एडवेंचर टूरिज्म का केंद्र बनाने में भी सहायक होगी। बांसेरा में हुए सफल ट्रायल ने यह साबित कर दिया है कि दिल्ली अब पर्यटन के नए आयामों को छूने के लिए तैयार है।

–ख़बर यहीं तक

Related posts

चाक चौबंद सुरक्षा के बीच फैज़ ए इलाही मस्जिद में पढ़ी गई जुमे की नमाज़, 13 वा पत्थरबाज गिरफ्तार

delhicivicalerts

केजरीवाल, सिसोदिया, आतिशी और LG विनय सक्सेना ने किया वोट

delhicivicalerts

Historic Brushstrokes on Kartavya Path – A World Record for Bharat

delhicivicalerts

Leave a Comment