DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

MCD साउथ ज़ोन की अनूठी पहल- अर्बन अपैथी (Urban apathy) खत्म करने के लिए दौड़ लगाई

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 3 फरवरी शाम के 6 बजे चुनाव प्रचार पूरी तरह से बंद हो जाएगा क्योंकि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट ये कहता है कि 5 फरवरी को सुबह 7 बजे से वोट पड़ने के 48 घंटे पहले प्रचार पूरी तरह से बंद हो जाना चाहिए।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के दक्षिण जोन ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए “5 किलोमीटर लंबी लोकतंत्र दौड़” का आयोजन किया। यह दौड़ 5 फरवरी, 2025 को होने वाले चुनावों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इस आयोजन में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, और छात्रों सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

लोकतंत्र दौड़ का आरंभ साकेत स्थित नेक्सस सेलेक्ट सिटी वॉक से किया गया, जिसमें क्षेत्रीय उपायुक्त, बादल कुमार ने नेतृत्व किया। दौड़ के समाप्त होने पर, बादल कुमार ने सभी प्रतिभागियों और प्रायोजकों से कहा, “यह दौड़ सशक्तिकरण, फिटनेस और नागरिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। इसके माध्यम से हम सभी मतदाताओं को एक मजबूत संदेश देना चाहते हैं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाएं।”

Related posts

भाजपा ने महीने भर चलाया सफाई अभियान तो आप ने लगाईकूड़ा प्रदर्शनी

Ruby Singh

प्रवेश वर्मा ने चुनाव रिजल्ट आने से पहले ये क्या लिखकर दे दिया

Ruby Singh

चुनाव से पहले ही जीत का किया दावा, बीजेपी को मिली रणनीतिक बढ़त

Ruby Singh

Leave a Comment