DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

एमसीडी समितियों का चुनाव टला, बीजेपी नेतृत्व पर सियासी अटकलें तेज

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की वार्ड समितियों के चुनाव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 23 मई को होने वाले चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन के चुनाव अब टलकर 3 जून 2026 को होंगे। इस बदलाव ने राजनीतिक गलियारों में अटकलों को हवा दे दी है कि क्या यह दिल्ली बीजेपी नेतृत्व परिवर्तन का संकेत है।

निगम सचिवालय ने 14 मई को अधिसूचना जारी कर चुनाव की नई तारीख तय की। अब नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 मई होगी। साथ ही छह जोन से स्टेंडिंग कमेटी के छह सदस्यों का चुनाव भी इसी दिन होगा।

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि निगम के ज्यादातर फैसले प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के जरिए होते हैं। ऐसे में चुनाव टलने को लेकर चर्चा है कि क्या यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पहले हो और वही एमसीडी समितियों से जुड़े अहम फैसले लें।

प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा का कार्यकाल पूरा हो चुका है और संगठन व सरकार के बीच कई मौकों पर तल्खी भी दिखी है। विरोधी खेमा दावा कर रहा है कि नए अध्यक्ष के आने से निगम समितियों के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन के चुनाव में बदलाव दिखेगा। वहीं सचदेवा समर्थक मानते हैं कि उन्हें ही दोबारा मौका मिलेगा।

एमसीडी में कुल 12 वार्ड समितियाँ हैं, जिनके चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन का चुनाव हर वर्ष तय प्रक्रिया के तहत होता है। इस बार यह चुनाव 23 मई को होना था और इसके लिए निगम पार्षदों को 19 मई तक नामांकन दाखिल करना था। साथ ही छह वार्ड समितियों से स्थायी समिति के छह सदस्यों का चुनाव भी इसी समय होना था। लेकिन निगम सचिवालय ने 14 मई को अधिसूचना जारी कर नई तारीख घोषित कर दी। अब यह चुनाव 3 जून 2026 को होंगे और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 मई तय की गई है।

Related posts

Rohini Housing Society Gets ‘Aerobin’ as MCD Pushes Waste Processing at Source

Ruby Singh

Community, Commerce, and Clean Air: NDMC’s Green Push at Sarojini Nagar

Ruby Singh

Virendra Sachdeva Flags Off MCD Campaign: Chandni Chowk Will Choose Development Again

Ruby Singh

Leave a Comment