DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

दिल्ली के महापौर और उप महापौर पद के लिए आज नामांकन दाखिल किए गए

भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी के पार्षदों ने महापौर एवं उप महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किए

स्थायी समिति के सदस्यों के लिए भी नामांकन दाखिल किए गए

दिल्ली के महापौर एवं उप महापौर के पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन था। महापौर एवं उप महापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी के पार्षदों ने नामांकन किया।

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से वार्ड नंबर- 53 रोहिणी ई से पार्षद एवं पूर्व नेता सदन प्रवेश वाही ने महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया और उप महापौर के लिए वार्ड नंबर-206 आनंद विहार से पार्षद मोनिका पंत ने नामांकन दाखिल किया।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से महापौर पद के लिए वार्ड नंबर- 234 से पार्षद जरीफ एवं उप महापौर पद के लिए वार्ड नंबर -39 से पार्षद राजेश कुमार गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया।

आम आदमी पार्टी ने महापौर और उप महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया। आम आदमी पार्टी की तरफ से स्थायी समिति में रिक्त पद के लिए जलज कुमार (वार्ड नंबर- 55) ने नामांकन दाखिल किया।

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करते समय महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह एवं स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा भी उपस्थित रही।

दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति में रिक्त हुए पदों के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से वार्ड नंबर- 27 बेगमपुर से पार्षद और उप महापौर जय भगवान यादव एवं निगम की जनस्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष मनीष चढ्ढा वार्ड (नंबर- 82) ने नामांकन दाखिल किया। महापौर एवं उप महापौर के पदों के लिए चुनाव बुधवार दिनांक 29 अप्रैल 2026 को होने वाली दिल्ली नगर निगम की साधारण सभा की बैठक में किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से मुक्त करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली की सड़कों को गढ्ढा मुक्त एवं पार्कों को हर भरा एवं सुंदर बनाएंगे। श्री प्रवेश वाही ने कहा कि हम दिल्ली सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाएंगे। उप महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती मोनिका पंत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि महिलाओं को उनका हक दिलाने का संकल्प है जिसके अंतर्गत मुझे उप महापौर पद का प्रत्याशी बनाया गया है।

—ख़बर यहीं तक

Related posts

पंजाब से दिल्ली को पानी की कटौती हर रोज़, केंद्र से मांगी सहायता

delhicivicalerts

गणतंत्र दिवस फुल ड्रेस रिहर्सल पर दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी: इन रास्तों पर जाने से बचें

delhicivicalerts

New Dhaula Kuan–Dharuhera Route to Benefit Daily Commuters Across Gurugram–Manesar Industrial Belt

delhicivicalerts

Leave a Comment