DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

MCDBypolls–बिहार विधानसभा चुनाव के बाद दिल्ली में होगा! MCD उप-चुनाव

सब कुछ ठीक रहा तो बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आने के बाद दिल्ली में नगर निगम की खाली 12 सीटों पर उपचुनाव हो सकता है। खास बात है कि 250 वार्ड वाली निगम में 12 सीटें पार्षदों के विधायक बनने से खाली हुईं, इसमें खुद सीएम रेखा रेखा गुप्ता और 1 सीट द्वारका बी वार्ड से पार्षद कमलजीत के सांसद बनने से खाली हुई। फरवरी 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को सत्ता से बेदखल करने वाली बीजेपी और रेखा सरकार के सामने बड़ी चुनौती होगी 12 सीटें अपनी झोली में करना। आम आदमी पार्टी के लिए ये चुनाव मेक या ब्रेक होगा। लिहाजा उपचुनाव का रिजल्ट हक में आने पर आम आदमी पार्टी इसको आगे के लिए भुना सकती है।

स्टेट इलेक्शन कमीशन हुआ सक्रिय

निगम का चुनाव स्टेट इलेक्शन कमीशन करवाता है लिहाजा तैयारी शुरू हो चुकी है। रिटर्निंग अधिकारी वार्डों की सीमाओं के अनुसार ड्राफ्ट सूची तैयार कर उसे सार्वजनिक करेंगे।

  9 अक्टूबर: ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन होगा

  • 11 अक्टूबर: सुझाव और आपत्तियों की अंतिम तिथि
  • 13 अक्टूबर: अंतिम सूची आयोग को भेजी जाएगी
  • 20 अक्टूबर: स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्रों की जानकारी आयोग को देनी होगी

कमीशन ये चाहता है कि सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर हों। एक केंद्र पर 1500 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। केंद्र का स्थान, कमरा नंबर और भवन की स्थिति स्पष्ट रूप से सूची में दर्ज होगी।

 सूत्रों का कहना है कि रिटर्निंग अधिकारियों के अधीन काम करने वाले सांख्यिकीय सहायकों की तत्काल तैनाती हो चुकी है। जो अपने-अपने वार्डों में उपचुनाव की तैयारी में लगेंगे और रिटर्निंग अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।

समाप्त—

Related posts

लापरवाही की ये 4 तस्वीरें न होतीं तो एमसीडी पार्क में 9 साल के बच्चे की मौत न होती, समझिए कहां और किससे हुई लापरवाही?

delhicivicalerts

सोशल मीडिया पर कर रहा था परेशान, नाबालिगों ने घोंपा चाकू

delhicivicalerts

MCD ने बल्क वेस्ट जेनरेटर (BWG) के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया

delhicivicalerts

Leave a Comment