DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsDelhi Police (DP)

सब्ज़ी मंडी इमारत हादसा- पुलिस ने बचाईं 22 जिंदगियां

पुलिस ने बताया कि सब्ज़ी मंडी इमारत मलबे से अब तक कुल 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। खास बात है कि कोई जनहानि नहीं हुई। कुछ घायलों को बड़ा हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पास की दो इमारतों के हिस्से भी क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन उनमें फँसे लोगों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया।

गली में खड़ी कुछ गाड़ियाँ (एक कार व मोटरसाइकिलें) क्षतिग्रस्त पाई गईं। नॉर्थ डीसीपी राजा बंथिया ने कहा कि ढही हुई इमारत पहले से खाली थी और उसमें कोई रहता नही था। दावा ये भी किया गया कि पुलिस ने पहले से ही इमारत की जर्जर हालत की जानकारी एमसीडी को दे दी थी।

ऐसे मिली पुलिस को सूचना

09.09.2025 को तड़के लगभग 3:00 बजे, थाना सब्ज़ी मंडी को सूचना मिली कि पंजाबी बस्ती, सब्ज़ी मंडी स्थित मकान संख्या 2475/76 (बुटा सिंह गुरुद्वारा के पास) की चार मंज़िला इमारत ढह गई है और कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही थाना सब्ज़ी मंडी की पुलिस टीम, जिसमें इंस्पेक्टर बनवारी लाल (एसएचओ), इंस्पेक्टर मनु देव (एटीओ), एचसी दीपक, एचसी प्रदीप, कॉन्स्टेबल साहिल, कॉन्स्टेबल लाल चंद एवं कॉन्स्टेबल शुभम शामिल थे, तत्काल मौके पर पहुँची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

कुछ ही समय में एनडीआरएफ टीम, दो फायर ब्रिगेड गाड़ियाँ, छह पीसीआर वैन, चार एम्बुलेंस एवं एसडीएम कार्यालय का स्टाफ भी मौके पर पहुँच गया। सभी एजेंसियों ने मिलकर योजनाबद्ध और तत्परता से राहत कार्य किया।

Related posts

Delhi Police Arrest Alleged Conman Who Duped Aspiring Models, Women of ₹33.5 Lakh Through Fake Modelling Offers and Marriage Promises

Ruby Singh

MCD House to Hold Special Meeting on Stray Animals, Dengue Prevention; Four Councillors Elected to DDA Advisory Council

Ruby Singh

स्वास्थ्य ही नहीं चरित्र भी बना देता है योग- वीरेंद्र सचदेवा

Ruby Singh

Leave a Comment