एलएनजेपी अस्पताल में लाल किला धमाके में घायल हुए लोगों से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की एक टीम मिली। अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सरकार से मांग की घायलों को 5-5 लाख, मृतकों के परिवार वालों को 50-50 लाख का मुआवजा तुरंत दिया जाए। घायलों छोटा रोजगार करने वाले लोगों के ई रिक्शा खत्म हो गए जिसकी भरपाई भी रेखा सरकार करे ताकि ये लोग स्वस्थ होने के बाद अपना रोजगार दोबारा शुरू कर सके ।
देवेन्द्र यादव का ये भी कहना है कि राजधानी दिल्ली के बीचोबीच अगर इतना भयंकर धमाका होने के कारण की जानकारी बताने में अभी सरकार स्पष्ट क्यों नही है, जबकि गृहमंत्री स्वयं वहां दौरा कर चुके और जांच एजेंसियां और दिल्ली पुलिस ने इससे संबधित गिरफ्तारियां भी की है। राजधानी दिल्ली में हुए धमाके और हरियाणा के फरीदाबाद में बड़ी मात्रा में आरडीएक्स पकड़े जाने के बाद देश के मन में बहुत सवाल है जिसका जवाब उन्हें मिलना चाहिए। धमाका किसने कराया, इसके पीछे क्या सच्चाई है। दिल्ली और हरियाणा दोनो राज्य में भाजपा की सरकार है और भाजपा की केन्द्र सरकार के गृहमंत्री की तरफ से अभी तक कोई ठोस जवाब नही आया है। कहीं दिल्ली धमाका भी पहलगाम आंतकी हमला बनकर तो नही रह जाएगा, जिसमें कोई पकड़ा तक नहीं गया।
यादव ने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था पर कांग्रेस हमेशा प्रश्न उठाती रही है, जिसको संवेदनशीलता से न लेने के कारण इतना बड़ा हादसा दिल्ली को झेलना पड़ा जिसमें 9 मासूम लोगों की मौत हो गई।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अपील की कि वे लाल किला धमाके में हुए घायलों का इलाज विशेष वरियता के आधार पर करवाने के निर्देश दें और घायलों को 5-5 लाख तथा मृतकों के परिवार वालों को 50-50 लाख का मुआवजा दिया जाए।
—ख़बर यहीं तक—

