DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

AAP को मोदी फोबिया है: दिल्ली भाजपा का हमला

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज एवं अन्य नेताओं को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम का फोबिया है, मोदी नाम सुनते ही “आप” नेता बौखला जाते हैं।

भाजपा प्रवक्ता कपूर ने छठ पंडालों में अरविंद केजरीवाल के बड़े बड़े होर्डिंग के दो चित्र जारी करते हुए मांग की है कि सौरभ भारद्वाज बतायें की यदि यह चित्र लगाना सही था तो आज किसी भाजपा नेता का चित्र लगना गलत कैसे होगा ?

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज एवं अन्य नेताओं को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम का फोबिया है, मोदी नाम सुनते ही “आप” नेता बौखला जाते हैं।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की रामलीला एवं दुर्गा पूजा व्यवस्थापक वर्षों से बिजली कनेक्शन सिकयोरिटी के साथ ही फ्री बिजली की मांग कर रहे थे पर केजरीवाल सरकार ने मस्जिद के मौलवियों को वेतन देने का काम किया पर हिन्दू पर्व आयोजकों की फ्री या सस्ती बिजली की मांग पर कभी ध्यान नही दिया और आज जब भाजपा सरकार ने सुविधाएं दी हैं तो बौखला कर “आप” नेता पंडाल में प्रधान मंत्री के चित्र लगाने को लेकर भ्रम फैला रहे हैं।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की कांवड़, रामलीला, दुर्गा पूजा हों या छठ महापर्व सभी की व्यवस्था में दिल्ली की श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार व्यवस्थापक संस्थाओं को सीधा आर्थिक सहयोग देने को कटिबद्ध है और उसी के चलते मुख्य मंत्री खुद व्यवस्थापकों से मिल कर उनकी जरूरतों का तुरंत निराकरण करवा रही हैं।

जहां दिल्ली की मुख्य मंत्री दिल्ली सरकार एवं नगर निगम से जुड़ी समस्याएं हल करवा रही हैं वहीं हमारे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा भी रामलीला एवं दुर्गा पूजा व्यवस्थापकों की डी.डी.ए. एवं केंद्रीय ऐजेंसियों से जुड़ी समस्याओं को हल करवा रहे हैं।

Related posts

24 तारीख के बजट सत्र के लिए बीजेपी विधायकों की तैयारी: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक

Ruby Singh

आचार संहिता लगने से पहले काम निबटा लें अधिकारी

Ruby Singh

Zero Tolerance on Polluters: Over 1 Lakh PUC certificates Issued to Vehicles during The three-day drive, while 47,600 PUCC Issued in a Single Day on 19th Dec

Ruby Singh

Leave a Comment