DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

आप शासित MCD मे नेता सदन का बजट भाषण, बीजेपी कर सकती है हंगामा

दिल्ली नगर निगम के बजट को 19 मार्च बुधवार को अंतिम रूप मिलेगा लेकिन विपक्ष में बैठी बीजेपी के जरिए हंगामे के आसार है ऐसा इसलिए क्योंकि नेता विपक्ष बीजेपी के राजा इकबाल के बजट भाषण के वक्त आप के पार्षदों ने जोरदार हंगामा किया था।

17 हजार करोड़ का है MCD का बजट

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की विशेष बजट बैठक में आज बुधवार को वर्ष 2024-25 और अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट को अंतिम रूप देने के लिए सदन के नेता मुकेश गोयल अपना समापन भाषण देंगे। निगम प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार यह बैठक निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में दोपहर दो बजे आयोजित की जाएगी। वहीं, निगम सूत्रों की मानें तो बता दें कि आज बुधवार को विपक्षी दल भाजपा और कांग्रेस भी अपना पुराना बदला चुके सकते हैं। जानकारी के अनुसार बता दे कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आयुक्त अश्विनी कुमार ने 13 फरवरी 2025 को निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में नए वित्तीय वर्ष 2025-26 का विशेष बैठक में बजट पेश किया। इस बार के बजट में 318 करोड़ रुपए बढ़ोतरी की गई है। पिछली बार 2024-25 में जहां 16 हजार 683 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया था, वहीं इस बार यह 17 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया है। बजट भाषण के दौरान आयुक्त अश्विनी ने बताया कि निगम की 14 हजार करोड़ रुपए की देनदारी है और विभिन्न माध्यमों से आय को बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
इसके बाद बजट सत्र में 3 मार्च 2025 को जैसे ही नेता विपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने अपना भाषण देना शुरू किया तो सत्ता पक्ष में बैठे आम आदमी पार्टी के पार्षदों को यह भाषण रास नहीं आया और हंगामा हो गया ।

हंगामेदार रही बजट पर सभी चर्चाएं

होली से पहले 12 मार्च को भी पार्षदों ने अपनी बात रखनी चाही तो पार्षदों और अधिकारियों की संख्या कम हो गई और कोरम कम होने के चलते महापौर की अनुपस्थिति में उपमहापौर रविंद्र भारद्वाज ने सदन को स्थगित कर दिया। ऐसे में अब भाजपा के जो पार्षद सदन बैठक में अपने सुझाव देने आये थे, वे इंतजार करते हुए ही रह गए। बैठक के बाद विपक्ष के पार्षदों ने सत्ता पक्ष के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कहा था कि जब आप के नेता सदन भाषण देंगे तो हम भी नहीं सुनने देंगे। निगम के बजट सत्र और आम सदन बैठक के दौरान हुए घटनाक्रम और नाराज विपक्षी पार्षदों के रोष को देखते हुए बुधवार 18 मार्च को भी निगम बैठक में हंगामे के प्रबल आसार हैं।

  • बीजेपी आप के सदन में संख्याबल को लेकर कर सकती है हंगामा
    विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के पार्षदों के भाजपा में शामिल होने और पार्षदों के विधायक बनने के बाद इन दिनों भाजपा के पार्षदों की संख्या निगम में अधिक है और जब भी कोई प्रस्ताव बैठक में आता है तो संख्या बल के आधार पर पारित होता है। ऐसे में नेता सदन मुकेश गोयल निगमायुक्त अश्विनी कुमार द्वारा पेश बजट में यदि कट मोशन यानी कुछ कांट छांट करने के लिए प्रस्ताव लाएंगे तो प्रस्ताव पर हंगामा हो जाएगा। क्योंकि नेता विपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह पहले भी संख्या बल को लेकर कह चुके हैं कि प्रस्ताव पास ही नहीं हो सकता है।

Related posts

सीवर में उतरने की जरूरत अब नहीं रीसाइक्लर रोकेगा दिल्ली में जल भराव, जीके में हुआ सफल ट्रायल

delhicivicalerts

106 जगहों के अलावा कचरा डालते पकड़े गए, 50000 का होगा जुर्माना

delhicivicalerts

A Wave of Trust and Triumph — Rekha Gupta’s Roadshow Sets Bihar Ablaze with Energy

delhicivicalerts

Leave a Comment