DelhiCivicAlerts
Municipal Corporation of Delhi (MCD)

कभी टाउन हॉल से चलती थी एमसीडी, अब इसका रिकॉर्ड रूम आपको चौंका देगा

ऐतिहासिक टाउन हॉल का रिकॉर्ड रूम आपको चौंका देगा। क्या आप यकीन करेंगे निगम से संबंधित सन् 1880 के बाद के महत्वपूर्ण दस्तावेज यहां ना केवल संरक्षित किये जाते हैं बल्कि इनका डिजिटाइजेशन जोरों पर है। इस रिकॉर्ड रूम में सन 1880 के बाद से जुड़े नगर निकायों से संबंधित अभिलेख, बजट, प्रशासनिक दस्तावेज और अन्य ऐतिहासिक रिकॉर्ड संजोए गए हैं। ये दस्तावेज भारत के शासकीय और नागरिक संस्थानों के विकास की महत्वपूर्ण कहानी कहते हैं।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम  (MCD) के ऐतिहासिक टाउन हॉल स्थित रिकॉर्ड रूम का दौरे पर विशेष रूप से दस्तावेजों के डिजिटलीकरण पर जोर दिया, जिससे आम जनता, शोधकर्ता और छात्र भारत की लोकतांत्रिक यात्रा से गहराई से जुड़ सकें। स्थानीय निकायों, विरासत विभागों और अभिलेखागार संस्थानों के बीच समन्वय आवश्यक है। नगर निगम दिल्ली की हेरिटेज सेल प्रमुख संजीव सिंह की सराहना भी स्पीकर ने की।

भारतीय संसद सचिवालय द्वारा इन दस्तावेजों के डिजिटलीकरण में सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई गई है, जो हमारी विधायी धरोहर के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिरला भारत की विधायी विरासत के संरक्षण और डिजिटलीकरण की लगातार पैरवी कर रहे हैं।

Related posts

कुर्बानी बैन करने मनोनीत पार्षद ने सीएम को लिख दी चिट्ठी, तत्काल कार्रवाई की मांग

Ruby Singh

कूड़े के पहाड़ पर पहुंचे नए एमसीडी कमिश्नर, बुला ली मीटिंग

Ruby Singh

Standing Committee Clears Key Civic Proposals, Chairperson Satya Sharma Orders Immediate Action on Budget Implementation

Ruby Singh

Leave a Comment