DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

आम आदमी पार्टी की घडोली से निगम पार्षद प्रियंका गौतम भाजपा में शामिल

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में आज आम आदमी पार्टी की घडोली से निगम पार्षद एडवोकेट प्रियंका गौतम, अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुईं। इस मौके पर दिल्ली भाजपा में अन्य दलों से ज्वाइंग की कमेटी के संयोजक श्री आशीष सूद, मुख्य प्रवक्ता श्री अभय वर्मा आदि उपस्थित थे। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली में एक ऐसे मुख्यमंत्री है जिन्होंने राजनीति में ना आने की कसमें खाई थी और जब राजनीति में आ गए तो बंगला, सिक्योरिटी और गाड़ी ना लेने की कसमें खाई लेकिन आज उन्होंने अपने लियें शीशमहल बना लिया और दिल्लीवालों को ठगने के अलावा कुछ नहीं किया।

दक्षिण दिल्ली से पूर्व पार्षद एवं गूजर धर्मवीर भाजपा में शामिल

  • एडवोकेट प्रियंका गौतम ने कहा कि मैंने एक नई उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी जॉइन की थी लेकिन वहाँ जाटव समाज के लिए किसी भी प्रकार की ना व्यवस्था है और ना ही हमारे समाज को सम्मान दिया जाता है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के जाटव समाज को ही नहीं बल्कि बाबा भीमराव अंबेडकर जी के सभी अनुयायिओं को सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया है। पार्षद गौतम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सिर्फ मोम के वो गुड्डे गुड़िया चाहिए जो सिर्फ उनकी जी हजूरी करें और अपने समाज की बात ना करें।

Related posts

Failure of the BJP Government to repair the broken roads over the past seven months except making empty claims—Devender Yadav

Ruby Singh

जाने उस विभाग के बारे में, मुख्यमंत्री की बनाई उच्च्स्तरीय समिति जिसके 20 सालों के मध्यस्थता निर्णयों की जांच करेगी

Ruby Singh

करोलबाग Zone का DHO हुआ सस्पेंड, कमिश्नर के कहर से नहीं बच पाया

Ruby Singh

Leave a Comment