DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

केंद्र योजना की कॉपी दिल्ली सरकार की योजना, केजरीवाल ने बताया ओरिजिनल

200यूनिट तक फ्री बिजली अरविंद केजरीवाल सरकार की वोट बटोरने वाली साबित हुई कम से कम पिछले 2 विधान सभा चुनाव में आप की जीत इसी पर आधारित रही। साल 2024 के विधान सभा चुनाव में दिल्ली सरकार ने सोलर पोर्टल लॉन्च करके इसे 400 यूनिट तक बढ़ाकर सब्सिडी देकर लोगों को बड़ी राहत का दावा किया तो आप और बीजेपी में क्रेडिट वार शुरू हो गया है। अरविंद केजरीवाल ने x पर लिखा
आज दिल्ली सरकार का अपना सोलर पोर्टल लॉन्च हो गया है। इस पोर्टल की मदद से अब आप घर बैठे अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं।

सोलर लगवाने से ना केवल आपका बिजली बिल ज़ीरो रहेगा बल्कि हर महीने आप ₹700-₹900 तक भी कमा सकते हैं। इस शानदार पॉलिसी के जनता के बीच पहुंचने पर मैं सभी दिल्लीवासियों को बधाई देता हूँ।

बीजेपी ने कसा तंज़

देर आये दुरूस्त आये – दिल्ली सरकार की सोलर योजना प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की सूर्य घर योजना की कापी – वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की ऐसा लगता है की दिल्ली सरकार को अब एहसास होने लगा है की केन्द्र सरकार की योजनाएं दिल्ली में ना लागू करके उसने राजनीतिक आत्महत्या की है।

शायद इसी लिए आज दिल्ली सरकार ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की सूर्य घर योजना को आधार बना कर अपनी दिल्ली सोलर पॉलिसी बनाई है।

सचदेवा ने कहा है की सोलर पावर आने वाले समय में विधुत प्रकाश का सबसे बड़ा और सस्ता साधन बनेगी और सभी राज्य सरकारों को इस पर काम करना चाहिए।

बेहतर होता की दिल्ली सरकार अलग योजना बनाने के केन्द्र सरकार की सूर्य घर योजना को ही दिल्ली में लागू कर देती ताकि दिल्ली वालों को केन्द्र की विस्तृत योजना का लाभ मिलता।

हम आशा करते हैं की आतिशी मार्लेना सरकार अब प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की अन्य जनहितकारी योजनाओं को भी दिल्ली में लागू करेगी।

Related posts

आम आदमी पार्टी ने सिटी एसपी, करोल बाग, वेस्ट जोन में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और रोहिणी में अध्यक्ष पद जीता

delhicivicalerts

Union Minister Manohar Lal Vows to Eliminate Bhalswa Landfill by 2nd October Next Year

delhicivicalerts

फिर बढ़ी सफाई अभियान की डेट,  आप का करारा तंज़- ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ अभियान के बजाय चलाया ‘दिल्ली में कूड़े को आजादी’

delhicivicalerts

Leave a Comment